पंजाब में ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव और उसके खिलाफ आवाज उठाने का दावा करने वाले जगसीर सिंह जग्गा की खुदकुशी की कोशिश के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है. इस घटना के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट द्वारा जग्गा सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी करने के बाद से यह विवाद और गहरा गया.