पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक हालिया विवादित बयान को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है. उन्होंने एक मेमोरियल लेक्चर के दौरान कुछ ऐसी बातें कही, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. उनके इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.