बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी का इतिहास नहीं पता है. उन्होंने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए बताया कि किस तरह कांग्रेस ने हमेशा अपने सहयोगियों और खुद के नेताओं को धोखा दिया है. त्रिवेदी ने साल 1969 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ वोटिंग कराने का उदाहरण दिया.