Advertisement

Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा में भी कार्यवाही रुकी

aajtak.in | नई दिल्ली | 06 अगस्त 2026, 12:15 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र में हंगामा जारी है. बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद स्थगन का आदेश देना पड़ा था. गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष के नेताओं ने विरोध मार्च निकाला है.

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं ने निकाला मार्च

संसद के मॉनसून सत्र में लगातार हर दिन हंगामा हो रहा है. बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही को शुरू होते ही स्थगित करना पड़ा. उधर, गतिरोध समाप्त करने के लिए किरेन रिजिजू और राहुल गांधी ने भी बातचीत की, जिसमें राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सदन में आकर जवाब देने की मांग की थी. 

गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला. मकर द्वार तक निकाले गए इस विरोध मार्च में सांसद बारिश के बीच छाता लिए नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बैनर भी थाम रखा था, और वह लगातार अमित शाह जवाब दो के नारे लगा रहे हैं.

संसद के बाहर से लेकर भीतर तक स्टूडेंट प्रोटेस्ट और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सियासत गर्म है. मंगलवार और बुधवार को चढावा चोरी व स्टूडेंट प्रोस्टेट का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में छाया रहा. 

संसद की कार्यवाही के आज के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे Live Blog से

12:15 PM (34 मिनट पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष का हंगामा जारी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

विपक्ष की तरफ से कई मुद्दों पर नारेबाजी और हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी. सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद सभापति ने इसकी घोषणा की थी. फिर इसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई है. लेकिन हंगामा जारी है.

11:27 AM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा की दोबारा शुरू हुई कार्यवाही लेकिन हंगामे के बीच स्थगित

Posted by :- Nuruddin

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष की चर्चा की मांग पर हंगामा जारी है. विपक्ष कई मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ रही है. शुरुआती कार्यवाही और स्थगन के बाद एक बार फिर राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.

11:10 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

लोकसभा की कार्यवाही अपने तय समय पर शुरू हुई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सीट पर आए. उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत करने के लिए सांसदों से शांत रहने और अपनी सीट पर बैठने की अपील की. लेकिन विपक्षी दलों के सांसद सदन में लगातार नारेबाजी कर रहे थे. इससे सदन में गतिरोध होने लगा. स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा शांत न होने के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

11:03 AM (एक घंटा पहले)

संसद की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में हंगामा जारी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. हंगामा जारी है.

Advertisement
11:02 AM (एक घंटा पहले)

संसद परिसर में विपक्ष का विरोध मार्च

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

संसद की कार्यवाही से पहले गुरुवार को भी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला. इस दौरान सांसद मकर द्वार तक गए. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सदन में जवाब देने की मांग की. सांसदों ने अपनी मांग का लिखा बैनर लेकर मार्च निकाला. राजधानी दिल्ली में बारिश हो रही है और सांसद बारिश के बीच छाते लेकर इस विरोध मार्च मे शामिल हुए.