IRCTC टूर पैकेज में करें हिमाचल की हसीन वादियों की सैर, रहना-खाना फ्री! जानें बुकिंग डिटेल्स

IRCTC ने लखनऊ से हिमाचल के लिए 6 रात 7 दिन का समर स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर में यात्रियों को हिमाचल प्रदेश के धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. पैकेज में आरामदायक सफर, अच्छे होटल में ठहराव, नाश्ता और रात्रि भोजन समेत कई सुविधाएं शामिल हैं.

Advertisement
IRCTC ने लॉन्च किया समर स्पेशल धर्मशाला-खज्जियार विथ शक्तिपीठ टूर पैकेज (फाइल फोटो- Pexels) IRCTC ने लॉन्च किया समर स्पेशल धर्मशाला-खज्जियार विथ शक्तिपीठ टूर पैकेज (फाइल फोटो- Pexels)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक महत्व के स्थलों के लिए ट्रेन और हवाई यात्रा का टूर पैकेज संचालित करता है तो वहीं, दूसरी तरफ पर्यटन के नजरिए से भी महत्वपूर्ण जगहों के भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च करता है. इसी कड़ी में IRCTC लखनऊ द्वारा 31 मई 2026 से 6 रात और 7 दोनों का एक समर स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया जा रहा है. जिसका नाम "समर स्पेशल धर्मशाला-खज्जियार विथ शक्तिपीठ” रखा गया है. इस हवाई टूर के अंतर्गत यात्रियों को हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का टूर कराया जाएगा.

Advertisement

जानिए इस टूर की विशेषताएं

इस यात्रा में यात्रियों के लिए आरामदायक सफर की व्यवस्था की गई है. यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी. पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है.

इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को अमृतसर (अटारी-वाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर), खज्जियार (खज्जियार झील एवं घास के मैदान), चंबा (लक्ष्मी नारायण मंदिर, भूरी सिंह संग्रहालय), धर्मशाला (HPCA क्रिकेट स्टेडियम), मैक्लोडगंज (भगसूनाग मंदिर, दलाई लामा मंदिर), चामुंडा देवी (शक्तिपीठ) एवं श्री बज्रेश्वरी देवी (शक्तिपीठ) के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया

इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹69,800/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹53,500/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹50,200/- प्रति व्यक्ति होगा. माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹39,900/- (बेड सहित) एवं ₹33,800/- (बिना बेड) होगा. वहीं, 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹18,900/- प्रति बच्चा निर्धारित है.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी तथा सीटें सीमित हैं. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है.  साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9236391909, 8287930902 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement