CJP और सरकार के बीच बातचीत खत्म, 10 मिनट चली मीटिंग

CJP प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई. बैठक के बाद भी छात्र संगठन ने साफ किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेंगे.

Advertisement
CJP प्रवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. (Photo- ITG) CJP प्रवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार और छात्र संगठन के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई. संविधान क्लब में हुई यह बैठक करीब 10 मिनट तक चली. बैठक में CJP की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हुए, जबकि सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे.

Advertisement

बैठक के बाद CJP नेताओं ने बताया कि सरकार ने उन्हें दूसरे दौर की बातचीत के लिए बुलाया था. संगठन ने एक बार फिर अपनी प्रमुख मांगें दोहराईं. इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना, पेपर लीक विवाद के चलते जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों में कोई कार्रवाई न करने की मांग शामिल है.

बैठक के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि सरकार ने मुआवजे और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने के मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है. वहीं प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने इन मांगों पर जवाब देने के लिए शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है.

ठोस फैसला नहीं हुआ तो जारी रहेगा आंदोलन

Advertisement

CJP ने साफ किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. संगठन पहले ही कह चुका है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से वह पीछे नहीं हटेगा.

दिल्ली पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

उधर, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां रद्द कर दी हैं. पुलिस ने कहा है कि केवल आपात स्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा. अब सभी की नजर सरकार के अगले जवाब और CJP की आगे की रणनीति पर टिकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »