चेन्नई के माधवराम इलाके में सोमवार तड़के एक "पुलिस मुठभेड़" में एक हाई-प्रोफाइल हिस्ट्री-शीटर मारा गया. उस पर 30 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था, जिनमें पांच हत्याएं भी शामिल थीं. मृतक की पहचान थोप्पाई गणेशन के रूप में हुई है. वह हाल ही में हुई 25 लाख रुपये की एक बड़ी डकैती के मामले में मुख्य संदिग्ध था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ सुबह करीब 5.45 बजे माधवराम में चिन्ना गोलचक्कर के पास हुई. डकैती की जांच के तहत एक विशेष टीम गणेशन की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने उसे गोलचक्कर के पास घेर लिया, लेकिन संदिग्ध ने भागने की कोशिश की. जब एक अधिकारी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो गणेशन ने भागने की कोशिश में हथियार से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: झांसी: 524 गैस सिलेंडरों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एजेंसी मालिक समेत 7 को दबोचा, पुलिस कर रही रखवाली
जिसके बाद पुलिस ने हवा में चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, लेकिन जब गणेशन ने विरोध करना और हमला करना जारी रखा. जिसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोलियां चला दीं. जिससे गणेशन को गोली लग गई और उसे तुरंत पुझल के पास के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. गणेशन को शहर के अंडरवर्ल्ड में एक कुख्यात हस्ती माना जाता था. उसका आपराधिक रिकॉर्ड कई सालों और कई इलाकों तक फैला हुआ था.
प्रमोद माधव