बिहार में मॉनसून की एंट्री, यूपी में कब देगा दस्तक? IMD के Monsoon मैप में देखें अपडेट

Southwest Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 जून को मॉनसून ने कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और इलाकों, तमिलनाडु और पुडुचेरी के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा बिहार के कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है.

Advertisement
Monsoon Rain 2026: बिहार में 11 जून को मॉनसून ने दी दस्तक (File Photo- ITG) Monsoon Rain 2026: बिहार में 11 जून को मॉनसून ने दी दस्तक (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 11 जून 2026 को बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, सबसे पहले पूर्वी बिहार (पूर्णिया, किशनगंज जैसे इलाकों) में मॉनसून की एंट्री हुई है. अब धीरे-धीरे मॉनसून पूरे राज्य में फैलेगा. अगले कुछ दिन मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. 

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून तक पटना समेत राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद है. इस बार मॉनसून समय पर बिहार पहुंच गया है. ऐसे में अगले 7 दिन के अंदर मॉनसून के पूरे बिहार राज्य को कवर करने की उम्मीद है. वहीं, IMD के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन में मॉनसून के झारखंड पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. 

यूपी में मॉनसून कब आएगा?
उत्तर प्रदेश में अभी मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है लेकिन तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी (वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज आदि) में 18-22 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है. वहीं, मध्य यूपी (लखनऊ, कानपुर) में 22-25 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है. इसके अलावा पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ) में 25-30 जून के आसपास मॉनसून पहुंच सकता है.  

Advertisement

दिल्ली-NCR में तूफानी हवा, बारिश से मौसम हुआ कूल, जानें कहां पहुंचा मॉनसून

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की गतिविधियों से मौसम बदल गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिली है. IMD के लेटेस्ट मॉनसून प्रोग्रेस अपडेट के मुताबिक, 2026 का पूरा मॉनसून सीजन सामान्य से थोड़ा कमजोर (LPA का करीब 90%) रहने का अनुमान है. फिर भी शुरुआती दौर में अच्छी गतिविधि देखने को मिल रही है.

Monsoon Tracker (@Indiametdept)

झारखंड में भी जल्द पहुंचेगा मॉनसून
IMD ने गुरुवार को कहा कि अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून पहुंच जाएगा. राज्य की राजधानी रांची समेत झारखंड के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में गुरुवार दोपहर तेज हवाओं के साथ प्री-मॉनसून बारिश हुई. झारखंड में मॉनसून का सामान्य आगमन 10 जून होता है, लेकिन 2010 के बाद यह ज्यादातर 12 से 25 जून के बीच पहुंच रहा है. IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

झारखंड के 18 जिलों के लिए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे का 'ऑरेंज अलर्ट' (भारी बारिश और आंधी-तूफान की तैयारी) जारी किया गया है. 13 जून को भी 14 जिलों में यही अलर्ट रहेगा.

Advertisement

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. IMD के बुलेटिन में साफ कहा गया है कि बिहार के कुछ और हिस्सों और उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »