Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है. दिल्ली को तपती गर्मी से राहत मिली है. शहर में 2 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे.

Advertisement
आज की ताजा खबरें पढ़ें. (File Photo: ITG) आज की ताजा खबरें पढ़ें. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर धमकी दी है कि वो किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे. दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली है. पढ़ें आज सुबह की बड़ी खबरें.

बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा हो रही वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

Advertisement

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है. इन केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में हैं. बीजेपी ने इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे.

Delhi Weather: दिल्ली में बादलों का डेरा, अगले 2 दिन फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 3 और 4 मई को फिर आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

Advertisement

'पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम...', ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर, दी फाइनल वॉर्निंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए बातचीत प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि वह उसकी शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं. ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए ख़तरा है. इस बीच ईरान ने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है.

IPL 2026, RR vs DC: तीन हार के बाद जीत, फिर भी खुश नहीं द‍िल्ली कैप‍िटल्स के कप्तान अक्षर पटेल! दिया बड़ा बयान

IPL 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर 3 विकेट से जीत दर्ज की. जयपुर में खेले गइ इस मैच में राजस्थान ने कप्तान रियान पराग के 90 रनों की बदौलत 226 रनों का टारगेट दिया था, जिसे दिल्ली ने निसांका और KL राहुल की फिफ्टी के दम पर 20वें ओवर में हासिल किया. ये DC का IPL में सबसे बड़ा रनचेज़ है.

आपका भी LPG कनेक्‍शन हो सकता है बंद... फटाफट करें ये काम, सरकार का नया नियम

भारत सरकार ने एलपीजी बुकिंग और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन को लेकर कुछ नियमों को सख्‍त कर दिया है. सरकार का कहना है कि अगर आपके पास एलपीजी गैस सिलेंडर का कनेक्‍शन है और आपके घर पर या घर के आसपास पीएनजी पाइपलाइन का भी कनेक्‍शन है, तो आपको अपने LPG सिलेंडर को सरेंडर करना पड़ेगा. इसके अलावा अब ग्राहकों को ई-केवाईसी वेरिफिकेशन भी कराना होगा.

Advertisement

'कोई बैंक जांच एजेंसी की तरह काम नहीं कर सकता', अकाउंट फ्रीज करने पर इलाहाबाद HC की फटकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर बिना वैध आधार के ग्राहक का खाता फ्रीज करने पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. अदालत ने आदेश दिया कि ये रकम चार हफ्ते के भीतर अकाउंट होल्डर को दी जाए. अदालत ने कहा कि बैंक जांच एजेंसी की तरह काम नहीं कर सकता और खाते फ्रीज करने के लिए पुलिस या दूसरी जांच एजेंसियों का आदेश जरूरी है.

पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के श्रमिकों की मजदूरी 15% बढ़ेगी

पंजाब विधान सभा ने न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है. इसका लाभ सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को मिलेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस बढ़ोतरी को श्रम वर्ग के योगदान के प्रति सम्मान बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement