Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 अप्रैल 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

2 अप्रैल 2022 की ताजा खबरें: श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आपातकाल लागू कर दिया है. वहीं आर्यन ड्रग केस में गवाह प्रभाकर का हार्ट अटैक से शुक्रवार को निधन हो गया. इसके अलावा अमेरिका ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण साल के अंत तक के लिए टाल दिया है. आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं.

Advertisement
श्रीलंका में आपातकाल लागू श्रीलंका में आपातकाल लागू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

खबरों के लिहाज से आज (शनिवार) का दिन काफी अहम है. एक ओर जहां श्रीलंका में बढ़ते आर्थिक संकट के बीच वहां के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आपातकाल लागू कर दिया है. इधर आर्यन ड्रग केस में गवाह प्रभाकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वहीं अमेरिका ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण टाल दिया है. इसके अलावा आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं. जानिए शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.

Advertisement

हिंसा-आगजनी-सड़कों पर जनसैलाब, श्रीलंका में हालात बिगड़़े, आपातकाल लागू

लंबे पावर कट, खाने-पीने की चीजों की किल्लत से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आपातकाल लागू कर दिया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि देश में कानून व्यवस्था कायम रखने, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को जारी रखने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया है. इसलिए पूरे श्रीलंका में आपातकाल लागू किया जाता है. 

क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर की मौत, वकील ने बताया- हार्ट अटैक से गई जान

मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह रहे प्रभाकर सैल का शुक्रवार को निधन हो गया. उनके वकील तुषार खंडारे के मुताबिक, चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सैल का निधन हुआ है. प्रभाकर सैल ने समीर वानखेड़े पर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद समीर वानखेड़े पर जांच शुरू हो गई.

Advertisement

रूस से डरा अमेरिका! बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया रद्द

यूएस ने यूक्रेन में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच रूस के साथ परमाणु तनाव को कम करने के लिए अपनी Minuteman III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को रद्द कर दिया है. अमेरिकी वायु सेना ने इस बात की जानकारी दी. वायु सेना के प्रवक्ता एन स्टेफनेक ने कहा, "वायु सेना विभाग ने LGM-30G Minuteman III मिसाइल का नियमित रूप से नियोजित परीक्षण को रद्द कर दिया है. 

KKR अब टॉप पर, ऑरेंज-पर्पल कैप पर भी कब्जा, देखें ताजा पॉइंट्स टेबल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में  शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला गया. इसमें पंजाब टीम से मिले 138 रनों के टारगेट को कोलकाता टीम ने 14.3 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ केकेआर को पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ.

पेट्रोल-डीजल के भाव में आज फिर उछाल, 120 रु प्रति लीटर तक पहुंचा दाम

देश में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान है. वाहन ईंधन पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है. भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने 01 अप्रैल को महज एक दिन की राहत के बाद आज (शनिवार), 02 अप्रैल को फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही वाहन ईंधनों के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement