Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत ने एजबेस्टन में पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 57 रन भी जोड़े.

Advertisement
एजबेस्टन वनडे में भारत की जीत द‍िलाकर ही अक्षर पटेल और वॉश‍िंगटन सुंदर पवेल‍ियन लौटे (Photo: X/BCCI) एजबेस्टन वनडे में भारत की जीत द‍िलाकर ही अक्षर पटेल और वॉश‍िंगटन सुंदर पवेल‍ियन लौटे (Photo: X/BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

टीएम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. वहीं, भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू होने से कई सामान सस्ते दामों पर मिलेंगे. इन खबरों के अलावा, मध्य प्रदेश के खजुराहो और राजा भोज हवाई अड्डे देश के टॉप थ्री एयरपोर्ट में शुमार हुए. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

कैप्टन ग‍िल का जलवा, 'बापू' अक्षर का ऑलराउंड शो... एजबेस्टन में ह‍िला इंग्लैंड का क‍िला, 5 पॉइंट में समझें ये जीत क्यों है स्पेशल

एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज़ में विजयी शुरुआत की. कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 258 रन बनाए थे.

अमित शाह से मिले सीएम योगी, 40 मिनट तक चली बातचीत... यूपी में BJP संगठन में बदलाव के बाद मुलाकात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. ये मुलाकात दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई है, जहां दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई. इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है, वहीं इसे आगामी होने वाले यूपी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि इस मीटिंग को लेकर सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Advertisement

आज लॉन्च होगी न्यू IRCTC वेबसाइट, बदल जाएगा एक्सपीरियंस और मिलेंगे ये नए फीचर्स

भारतीय रेल यात्रियों के लिए खुशख़बरी है. I R C T C आज अपनी नई वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है. नया प्लेटफ़ॉर्म पहले से ज़्यादा तेज़, स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली होगा. इसमें नया डिज़ाइन, बेहतर इंटरफ़ेस और अपग्रेडेड फीचर्स मिलेंगे. रेलवे की नई वेबसाइट पर टिकट बुकिंग का पूरा प्रोसेस पहले से कहीं आसान और सुविधाजनक होगा.

UP-बिहार समेत इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में कई जगह तेज़ बारिश होने की आशंका जताई है. मॉनसून ट्रफ़ बीकानेर, चूरू, लखनऊ, पटना, बांका और डायमंड हार्बर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं.

राहुल गांधी की परेड ग्राउंड रैली को लेकर रातभर देहरादून में हुआ बवाल

राहुल गांधी के 17 जुलाई के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया है. परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने के बाद अब कार्यक्रम बन्नू स्कूल मैदान में होगा. छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया. अनुमति न मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने देर रात प्रदर्शन कर सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.

Advertisement

India-UK FTA: व्हिस्‍की, ब्यूटी प्रोडक्ट से कार तक सब सस्ता, आज से लागू ये बड़ी डील

भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA आज से लागू हो गया. इसके साथ ही आयात-निर्यात पर टैरिफ़ में बड़ी कटौती होगी, जिससे भारत में ब्रिटेन के कई सामान सस्ते हो जाएंगे. इस समझौते के तहत ब्रिटिश व्हिस्की, डिफेंडर जैसी कारों समेत कई उत्पाद कम क़ीमत पर मिलेंगे. जून में दोनों देशों ने इसके लागू होने की तारीख़ का ऐलान किया था.

968 दिन बाद वनडे में लौटे बुमराह... आते ही इतिहास रचा, इंग्लैंड में भारत के नंबर-1 गेंदबाज बने

एजबेस्टन वनडे में जसप्रीत बुमराह ने 150 वनडे विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान रच दिया. उन्होंने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए सिर्फ़ 4605 गेंदें लीं और भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए. बुमराह साथ ही इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज़्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन गए.

उद्धव सेना ने अपने 6 बागी सांसदों को भेजा लीगल नोटिस, एकनाथ शिंदे बोले- चिट्ठी कूड़ेदान में फेंक दी

शिवसेना UBT ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए अपने 6 लोकसभा सांसदों को क़ानूनी नोटिस भेजा है. पार्टी का कहना है कि मूल राजनीतिक दल के विलय के बिना संसदीय दल का विलय क़ानूनन मान्य नहीं है. वहीं डिप्सी CM एकनाथ शिंदे ने नोटिस को बेअसर बताते हुए कहा कि सांसदों ने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया, इसका कोई क़ानूनी महत्व नहीं है.

Advertisement

आठ महीने के लंबे मिशन पर अंतरिक्ष रवाना हुए अनिल मेनन, इंसानी शरीर पर माइक्रोग्रैविटी का करेंगे अध्ययन

भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 8 महीने के स्पेस मिशन पर रवाना हो गए. वे 2 रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोयुज़ MS 29 स्पेसक्राफ़्ट से कज़ाख़िस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से स्पेस रवाना हुए. मिशन के दौरान अनिल मेनन अंतरिक्ष में कई अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनका मकसद इंसानी जीवन को आसान बनाना होगा.

मध्य प्रदेश का जलवा, देश के टॉप-3 नेशनल एयरपोर्ट में खजुराहो और भोपाल

मध्य प्रदेश के ख़जुराहो एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की इस साल की नेशनल कस्टमर सैटिस्फैक्शन रैंकिंग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा. यात्री सुविधाओं, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा गुणवत्ता के मामले में दोनों एयरपोर्ट ने शानदार प्रदर्शन किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »