Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 सितंबर 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 सितंबर 2023 की खबरें और समाचार: अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए जल्द ही रूस जा सकते हैं. अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि इस दौरान क्रेमलिन यूक्रेन युद्ध के लिए किम जोंग सैन्य हथियार को डील करने की कोशिश कर सकता है.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (फाइल फोटो) अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 सितंबर 2023 की खबरें और समाचार: अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए जल्द ही रूस जा सकते हैं. अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि इस दौरान क्रेमलिन यूक्रेन युद्ध के लिए किम जोंग सैन्य हथियार को डील करने की कोशिश कर सकता है. गाजियाबाद में विवाद के बाद मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवक की चोटी काट दी. हरियाणा के पलवल में पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से सब-इंस्पेक्टर के दोस्तों ने ही उसका गैंगरेप किया. 

Advertisement

1- अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन बाद इंडिया आने वाली थीं 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन दो दिन बाद भारत में जी-20 समिट में शामिल होने वाले थे. इससे पहले दोनों की कोविड रिपोर्ट आ गई है. इसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. वहीं राष्ट्रपति बाइडेन की रिपोर्ट निगेटिव है. 

2- यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने की तैयारी में रूस, पुतिन से मिलने मॉस्को जाएंगे किम जोंग 

उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए जल्द ही रूस जा सकते हैं. यूएस अधिकारी ने दावा किया है कि इस दौरान क्रेमलिन यूक्रेन में युद्ध के लिए किम जोंग से सैन्य हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा है. यूएस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि अमेरिका को उम्मीद है कि किम जोंग इसी महीने के भीतर यात्रा करेंगे.

Advertisement

3- गाजियाबाद: मुस्लिम युवकों ने काट दी हिंदू युवक की चोटी, जमकर बरसाई लाठियां और डंडे

गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में तीन युवकों का राजकुमार नामक युवक के साथ विवाद हो गया. तीनों ने मिलकर राजकुमार के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट करने वाले तीन युवकों में से दो दूसरे समुदाय के थे. उन्होंने राजकुमार की चोटी तक काट दी. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है, जिसकी जांच जारी है.

4- पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से गैंगरेप कर उसे बेच दिया, दिल दहला देने वाला है हरियाणा के पलवल का ये केस 

हरियाणा के पलवल में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. अपने पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला से सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया. इसके बाद महिला को दूसरे शख्स को बेच दिया गया और उसने भी महिला का यौन शोषण किया. महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

5- Team India Squad for World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह 

भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, सभी 10 देशों को 5 सितंबर तक वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »