आईआईटी बॉम्बे में 22 साल के दलित छात्र साहिल रविंद्र बखे की मौत के बाद विवाद गहराता जा रहा है. साहिल बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था, जिसका शव पवई कैंपस के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला. इस घटना के बाद से कैंपस में और बाहर जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं. जहां एक तरफ दलित संगठन और छात्र इस मामले को जातिगत भेदभाव से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ संस्थान का कहना है कि छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था.