हाथ में बोतल, जुबान पर गालियां... सामने आया सिया का पब वाला पुराना Video

सिया गोयल के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे सामने आ रहे हैं. दिसंबर 2025 का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कथित तौर पर एक पब में फोन पर किसी से जोर-जोर से बात करती और भद्दी गालियां देती नजर आ रही हैं. इससे पहले भी उनके अन्य वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं.

Advertisement
सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab) सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

ओमकार

  • पुणे ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल के कथित मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे सिया गोयल से जुड़ी नई और हैरान करने वाली बातें लोगों के सामने आ रही हैं. अब सिया गोयल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है. इस वीडियो में सिया गोयल एक पब में मौजूद दिखाई देती हैं. उनके हाथ में एक बीयर की बोतल है और वह फोन पर किसी से जोर जोर से बात करती नजर आ रही हैं. 

Advertisement

इसी दौरान वह कथित तौर पर भद्दी भद्दी गालियों का इस्तेमाल करती हुई भी दिखाई देती हैं. वीडियो में उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले भी सिया गोयल से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में वह अपने चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते हुए नजर आई थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के बीच संबंधों को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आने लगी थीं. 

दिसंबर 2025 का नया वायरल वीडियो

इसके अलावा सोशल मीडिया पर सिया गोयल और चेतन चौधरी के कई अन्य वीडियो और फोटो भी वायरल हो चुके हैं. इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. हालांकि इस पूरे मामले में अब तक जांच जारी है और अलग अलग दावे किए जा रहे हैं.

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी

नए वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सिया गोयल का मामला चर्चा में आ गया है. लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे गंभीर मामला बता रहे हैं तो कुछ लोग जांच का इंतजार करने की बात कह रहे हैं. फिलहाल जांच एजेंसियों की तरफ से इस नए वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन लगातार वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों के चलते यह मामला और अधिक सुर्खियों में आता जा रहा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »