मेट्रो में चाचा ने बेफिक्र होकर सुलगाई बीड़ी, अब दिल्ली METRO ने कही ये बात

मेट्रो के अंदर एक बुजुर्ग शख्स के बेफिक्र होकर बीड़ी पीने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने अब इस पर सफाई दी है. डीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि इस तरह के व्यवहार की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड काम करता है. उन्होंने यात्रियों से ऐसे मामलों को तुरंत संज्ञान में लाने का आग्रह किया है.

Advertisement
ट्रेन के अंदर बीड़ी पीने पर अब दिल्ली मेट्रो ने दी सफाई ट्रेन के अंदर बीड़ी पीने पर अब दिल्ली मेट्रो ने दी सफाई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

दिल्ली मेट्रो में सार्वजनिक रूप से अश्लीलता करते हुए कपल्स का वीडियो आए दिन सामने आता रहता है लेकिन सोमवार को मेट्रो में बैठे एक बुजुर्ग शख्स बड़े आराम से बेफिक्र होकर बीड़ी सुलगाते हुए नजर आए थे. वो मेट्रो के अंदर बैठकर बीड़ी पी रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए. अब इस वाकये पर दिल्ली मेट्रो ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस वायरल वीडियो को लेकर एक बयान में कहा, 'हम ऐसे किसी भी आपत्तिजनक व्यवहार का पता लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के माध्यम से जांच करते हैं. हम जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे मामलों को तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके." अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो ट्रांसपोर्टर ट्रेन में सार्वजनिक शिष्टाचार सहित कई मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग करता है.

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में पान, गुटखा, तंबाकू का सेवन और धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित है और पकड़े जाने पर सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर बुजुर्ग शख्स मेट्रो ट्रेन में बीड़ी और माचिस लेकर कैसे पहुंचे जबकि प्रवेश के दौरान किसी भी यात्री की पूरी स्कैनिंग होती है.

Advertisement

जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देखकर आपको लगेगा जिस तरह बुजुर्ग व्यक्ति ने बीड़ी जलाई, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो मेट्रो में बैठे हुए हैं और यात्रा कर रहे हैं. ऐसा लग रहा था कि वो अपने घर के लॉन में पूरी तल्लीनता के साथ बीड़ी को एन्जॉय कर रहे हैं.

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वो शख्स बीड़ी सुलगाने के बाद जलती हुई माचिस की तीली वहीं मेट्रो के फर्श पर फ़ेंक देते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि इस अतरंगी हरकत के लिए एक अन्य यात्री इस बुजुर्ग व्यक्ति को समझाता भी है लेकिन उनकी बेफिक्री ऐसी थी कि बुजुर्ग ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने दिल्ली मेट्रो और मेट्रो डीसीपी को सोशल मीडिया पर टैग कर इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »