दिल्ली के पॉश इलाके में बड़ी डकैती, शराब कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट

दिल्ली में एक नौकर की मदद से डकैती की घटना सामने आई है. इसमें कैश और ज्वेलरी लेकर बदमाश फरार हो गए. बताया जा रहा है कि डकैतों को घर में घुसने के लिए नौकर ने मदद की.

Advertisement
बदमाश करीब 30 से 40 लाख रुपये और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. (Photo: Representational/ AI Generated) बदमाश करीब 30 से 40 लाख रुपये और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. (Photo: Representational/ AI Generated)

अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

दिल्ली में एक शराब कारोबारी के घर में डकैती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, गोल्फ लिंक में एक नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में डकैती को अंजाम दिया. यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि गोल्फ लिंक स्थित एक घर में नौकर कुछ लोगों के साथ घुसा और परिवार को डराकर पैसे और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गया. इसके बाद गुरुवार रात करीब 8 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. बताया जा रहा है कि इस मामले में परिवार को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया. यह घटना तुगलक रोड इलाके की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बदमाश करीब 30–40 लाख रुपये कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.

पुराने नौकर के रेफरेंस से रखा था नया नौकर

जिस घर में डकैती की वारदात हुई, वहां कुछ दिन पहले ही एक नए नौकर को काम पर रखा गया था. जानकारी के अनुसार, पुराने नौकर के रेफ़रेंस पर नया नौकर रखा गया था. आरोप है कि इसी नौकर ने अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना में करीब 6 लोग शामिल बताए जा रहे हैं.

वारदात के बाद नौकर फरार है. पुलिस का कहना है कि उसकी पहचान हो चुकी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस इस मामले में घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »