दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर, 26 से 28 जुलाई के बीच भारी वर्षा का अलर्ट

आज दिल्ली-NCR में आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. रात में भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी.

Advertisement
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता और फैलाव दोनों बढ़ सकते हैं. (Photo: PTI) मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता और फैलाव दोनों बढ़ सकते हैं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दि्ल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश का असर जारी है. मॉनसून लगातार सक्रिय बना हुआ है. गुरुवार को आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

आज रात में भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रह सकता है.

Advertisement

बता दें, सफदरजंग मौसम केंद्र पर बुधवार को 12 मिमी और पालम एयरपोर्ट पर 18.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, शहर के अधिकांश मौसम केंद्रों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस हफ्ते दिल्ली-NCR में लगभग रोज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने लगातार 12वीं रात किए ताबड़तोड़ हमले, धमाकों से गूंजा दक्षिणी ईरान

26 जुलाई से मॉनसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकना शुरू करेगी और 28 जुलाई तक दिल्ली के उत्तर में पहुंच सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता और फैलाव दोनों बढ़ सकते हैं. इसके बाद 29 जुलाई से बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

बारिश का असर देश के कई अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है. पंजाब के सीमावर्ती शहर अमृतसर में इस मॉनसून सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई है. इस साल 1 से 22 जुलाई 2026 के बीच अमृतसर में कुल 307 मिमी बारिश हो चुकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »