दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में 21 लोगों की जान चली गई. हादसे का वीडियो सामने आया है. इसमें चारों तरफ मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है; लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे कूद रहे हैं और महिलाओं की 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाने की चीखें सुनाई दे रही हैं.
दिल्ली पुलिस को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर पहली कॉल मिली थी. इसके ठीक बाद फायर डिपार्टमेंट को 8:50, 8:55 और 9:16 बजे लगातार तीन फोन किए गए. खबर मिलते ही पुलिस के साथ तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस के मुताबिक, 40 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग एजेंसियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि घंटों तक राहत और बचाव का काम चलता रहा और दोपहर 11 बजे के बाद तक बिल्डिंग से शव निकाले जाते रहे.
हादसे की टाइमलाइन भी कई सवाल खड़े करती है. दिल्ली पुलिस को रात 8 बजकर 48 मिनट पर पहली कॉल मिली थी. इसके बाद फायर डिपार्टमेंट को 8:50, 8:55 और 9:16 बजे लगातार कॉल की गईं. पुलिस और रेस्क्यू एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, 40 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग एजेंसियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि घंटों तक राहत और बचाव का काम चला.
हादसे के सामने आए वीडियो विजुअल्स रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है. जान बचाने के लिए एक महिला सीधे खिड़की से नीचे कूद पड़ती है, जिसे नीचे मौजूद लोग संभालकर उठाते दिखाई देते हैं. कहीं कई लोग खिड़कियों से बाहर निकलने की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. वहीं एक महिला सीढ़ियों के रास्ते किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलती नजर आती है. एक फ्रेम में सिर्फ महिला की दर्दनाक आवाज सुनाई देती है, जो लगातार 'बचाओ-बचाओ' चिल्ला रही है.
होटल में ठहरे थे विदेशी मेहमान
जांच में पता चला है कि होटल के पास मैक्स हॉस्पिटल होने की वजह से इलाज के लिए आने वाले लोग यहां अक्सर रुकते थे. हादसे के वक्त भी कुछ विदेशी नागरिक होटल में मौजूद थे. आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को ऊपरी मंजिलों से नीचे कूदकर जान बचाने की कोशिश करनी पड़ी. स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की. लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाए, ताकि कूदने वालों को चोट कम लगे. कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना होटल के अंदर तक घुस गए और फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की.
बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट चलने का दावा
आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, होटल के नीचे चल रहा रेस्टोरेंट कथित तौर पर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था. जांच एजेंसियां अब इस एंगल की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं सुरक्षा नियमों में लापरवाही तो नहीं हुई. होटल मालिक लोकेश बजाज की दूसरी प्रॉपर्टी फ्लोरिश इन का रियालिटी चेक भी सवाल खड़े कर रहा है. यहां बेसमेंट के ऊपर पांच मंजिलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि बेसमेंट में भी लोगों के ठहरने के लिए चार कमरे बने होने की जानकारी सामने आई है.
अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा / अमरदीप कुमार / सुशांत मेहरा