ऑनलाइन आंदोलन, जमीन पर सन्नाटा... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई अर्जी

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है. पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अभी तक कोई अनुमति आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि यदि आवेदन आता है तो उसकी जांच की जाएगी.

Advertisement
जंतर-मंतर प्रदर्शन की घोषणा के बीच दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई निगरानी (Photo: ITG) जंतर-मंतर प्रदर्शन की घोषणा के बीच दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई निगरानी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

'कॉकरोच जनता पार्टी" यानी CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, खासकर छात्रों के बीच. लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब साफ कर दिया है कि अभी तक इस प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी गई है.

कॉकरोच जनता पार्टी और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने हाल ही में ऐलान किया कि वो 6 जून को जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. जंतर-मंतर दिल्ली की वो जगह है जहां आमतौर पर लोग और संगठन अपनी बात रखने के लिए धरना या प्रदर्शन करते हैं.

Advertisement

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैला और छात्रों के बीच भी इस पर काफी बातें होने लगीं. इसीलिए दिल्ली पुलिस की नजर इस पूरे मामले पर टिक गई.

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने अब अपनी स्थिति एकदम साफ कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से अब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं मांगी गई है. यानी आवेदन ही नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच पार्टी से दूरी बनाते दिखे मनोज झा, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सिर्फ सिफारिश पत्र दिया था

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर आगे चलकर संगठन अनुमति मांगता है, तो उस पर नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा. सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं को देखकर तय होगा कि इजाजत दी जाए या नहीं.

Advertisement

पुलिस की तैयारी क्या है?

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे पहली जिम्मेदारी है. इसलिए पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ी तो संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस भी तैनात की जा सकती है. सभी संबंधित यूनिट्स को पहले से अलर्ट कर दिया गया है ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो.

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »