'पुलिस में शिकायत कर दूं? ... कर दो...' महिला पत्रकार को घूर-घूर कर शीशे में देखता रहा ऑटो ड्राइवर

दिल्ली पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और ऑटो ड्राइवर की भी पहचान पुलिस ने कर ली है. महिला ने इस दौरान ऑटो ड्राइवर का वीडियो भी बनाया. वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो ड्राइवर इतना निडर है कि महिला पुलिस में शिकायत करने की बात कर रही है तो ऑटो वाला जवाब दे रहा है कि डाल दो कंप्लेंट.

Advertisement
आरोपी ऑटो ड्राइवर आरोपी ऑटो ड्राइवर

हिमांशु मिश्रा

  • ,
  • 03 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

गुरुवार के दिन एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी कि जब वह एक उबर ऑटो में जा रही थी तो ऑटो ड्राइवर शीशे से लगातार उन्हें गलत तरीके से घूर रहा था. इसके बाद महिला पत्रकार जब दूसरी तरफ बैठ गई तो उसके मुताबिक वह पलट कर पीछे देखने लगा और इस दौरान वह एक पैर दूसरे पैर पर रखकर एक हाथ से ऑटो चला रहा था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और ऑटो ड्राइवर की भी पहचान पुलिस ने कर ली है. महिला ने इस दौरान ऑटो ड्राइवर का वीडियो भी बनाया. वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो ड्राइवर इतना निडर है कि महिला पुलिस में शिकायत करने की बात कर रही है तो ऑटो वाला जवाब दे रहा है कि डाल दो कंप्लेंट.

 

गौरतलब है कि कैब या ऑटो ड्राइवर द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसा मामले आते रहे हैं. कुछ माह पहले राजधानी दिल्ली में कैब ड्राइवर की ओर से विदेशी महिला के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था. जानकारी के मुताबिक, धौलपुर इलाके में ऐप बेस्ड कैब ड्राइवर ने ब्रिटिश महिला के सामने अश्लील हरकत की जिसका पीड़िता ने विरोध किया. फिर पुलिस में कैब ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

Advertisement

यहां पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था. जानकारी के अनुसार, 23 साल की पीड़िता लंदन की रहने वाली है और पेशे से वकील है. वह अपने दोस्त के साथ कुछ समय पहले ही भारत घूमने आई थी. यहां दिल्ली में महिला ने होटल के लिए एक कैब ली. इसी दौरान महिला ने देखा कि कैब ड्राइवर अश्लील हरकत कर रहा है, जिसके बाद महिला ने विरोध जताया. फिर इस बारे में उनसने पुलिस को 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »