महाराष्ट्र के पंढरपुर स्थित श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में आषाढ़ी यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु ने 446 ग्राम सोने की पादुकाएं दान की हैं. मंदिर समिति के अनुसार इनकी अनुमानित कीमत 56.59 लाख रुपये है. दानकर्ता की इच्छा के अनुसार उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है. मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकृत दान कक्ष के माध्यम से ही बहुमूल्य वस्तुएं दान करने की अपील की है.