बालों में लगाते हैं सरसों का तेल? ये ऐसे कर रहा है स्किन को भी खराब, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कौन सा तेल है बेस्ट

सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है लेकिन इसके स्किन पर नुकसानदायक प्रभाव भी हो सकते हैं. सरसों का तेल स्किन पर कैसे असर करता है और इसके क्या नुकसान हैं इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सौम्या सचदेवा और डॉ. अखिलेश थोले ने बताया है.

Advertisement
सरसों का तेल लगाने के फायदे और नुकसान सरसों का तेल लगाने के फायदे और नुकसान

अभिषेक पांचाल

  • नई दिल्ली ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

जमाना भले ही बदल गया है और अब बाजार में कई तरह के हेयर ऑयल आ गए हैं, लेकिन आज भी कई लोग सिर में सरसों का तेल लगाना पसंद करते हैं. सिर ही नहीं शरीर की मालिश भी इस तेल से की जाती है. लोगों को मानना है कि ये ऑयल स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है, हालांकि मेडिकल साइंस और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेल का अधिक यूज स्किन के लिए ठीक नहीं है. भले ही आप इसको सिर में ही क्यों न लगाएं तब भी ये स्किन को नुकसान कर सकता है.

Advertisement

Indian Journal of dermatology, Venerology में छपी एक रिसर्च बताती है कि सरसों का तेल स्किन पर लगाने से खुजली और पपड़ीदार चकत्ते हो सकते हैं. इस रिसर्च में एक व्यक्ति की केस स्टडी को बताया गया है जो रोज सरसों का तेल लगाता था. सरसों का तेल लगाने से उसके पूरे शरीर पर खुजली की समस्या हो गई थी. जब डॉक्टरों ने उसको तेल का यूज बंद करने को कहा तो वह ठीक हो गया. 

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डर्मेटोलॉजी विभाग में मेडिकल ऑफिसर डॉ अखिलेश थोले और मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉ सौम्या सचदेवा से हमने सरसों के तेल और स्किन पर इसके असर के बारे में बात की है. 

डॉ अखिलेश बताते हैं कि कभी -कभी और कुछ घंटों के लिए बालों में सरसों का तेल लगाना फायदेमंद है, लेकिन अगर आप रोज ये तेल लगा रहे हैं तो फिर ये स्किन पर हाइपर पिगमेंटेशन ( स्किन का गहरे रंग का होना) का कारण बन सकता है. डॉ. अखिलेश बताते हैं कि सरसों का तेल बालों से स्किन पर भी आता है. ऐसे में अगर आप इसको लगाकर धूप में चले जाते हैं, तो यह स्किन के डार्क होने का कारण भी बन सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह तेल UV किरणों के संपर्क में आने के बाद हाइपर पिगमेंटेशन के असर को बढ़ा सकता है, जिससे कुछ लोगों की त्वचा का रंग गहरा हो सकता है. इसका असर धूप के संपर्क में रहने वाले हिस्सों पर ज़्यादा हो सकता है, और हल्के रंग की त्वचा वाले लोगों पर यह ज़्यादा साफ दिखता है. 

Advertisement
सरसों का तेल

सरसों का तेल सिर में लगाकर धूप में न जाएं 

मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉ सौम्या सचदेवा बताती हैं कि सरसों का तेल बालों में लगाते हैं तो भी यह स्किन पर असर करता है. यह बालों की जड़ों से शरीर में जाकर मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है. मेलेनिन बढ़ने से ही हाइप पिगमेंटेशन होता है जिससे स्किन का रंग गहरा होने लगता है. इसके प्रभाव से त्वचा पर टैनिंग, काले धब्बे हो सकते हैं. खासतौर पर अगर आप सरसों का तेल लगाकर बाहर धूप में चले जाते हैं तो यह स्किन को ज्यादा नुकसान कर सकता है.

इससे बचने के लिए बेहतर है कि सरसों का तेल न लगाएं. अगर आपको यह लगाना ज्यादा पसंद है तो फिर आप सरसों के तेल को नारियल के तेल जैसे दूसरे तेल के साथ भी मिलाकर लगा सकते हैं, इससे इसका असर कम हो जाता है और यह स्किन के लिए ज़्यादा सुरक्षित हो सकता है.

सरसों का तेल

बालों के लिए कौन सा तेल है बेस्ट? 

डॉ. सौम्या बताती हैं कि बालों के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा होता है. ये बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है. नारियल के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं. ये स्किन में जमी हुई रूसी को भी कम करने में मदद करता है. नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाता है. नारियल तेल पानी, गंदगी और प्रदूषण से बालों को हुए नुकसान को भी कम करता है. इसमें इतने सारे गुण हैं कि ये तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. 

Advertisement

तेल लगाने का ये है सबसे अच्छा तरीका

डॉ सौम्या बताती हैं कि तेल के बेस्ट असर के लिए जरूरी है कि आप इसको सिर धोने से करीब 1 घंटा पहले लगा लें. तेल को बालों में अच्छी तरह से मालिश करें. इससे ये बालों की जड़ों में जाएगा. करीब 1 घंटे बाद किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धो लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »