फैक्ट चेक: स्कूटर ब्लास्ट के बाद हवा में उछलते आदमी का ये वीडियो असली नहीं बल्कि AI जेनरेटेड है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर में धमाका होने वाले वीडियो को आजतक फैक्ट चेक ने फर्जी बताया है. वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है, जिसमें कई असामान्यताएं देखी गईं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में जोरदार धमाका होने के बाद इस पर सवार आदमी हवा में उछल गया.
सच्चाई
ये किसी असल घटना का वीडियो नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए बनाया गया है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों स्कूटर ब्लास्ट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलते हुए स्कूटर में जोरदार धमाका होता है, और इस पर सवार व्यक्ति कई फुट ऊपर हवा में उछल जाता है. धमाके में स्कूटर की सीट निकलकर अलग हो जाती है.

Advertisement

कुछ लोग इसे असली वीडियो समझकर शेयर कर रहे हैं. मिसाल के तौर पर फेसबुक पर एक व्यक्ति ने लिखा, “EV स्कूटी की बैटरी में धमाका, कई फिट ऊँचा उड़ा चालक..इंस्टाग्राम वायरल वीडियो..देखने से लगता है वीडियो हमारे भारत देश की नहीं है..”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो किसी असल घटना का नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है.
 
कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो को गौर से देखने पर इसमें कई गड़बड़ियां नजर आती हैं, जिससे इसके असली होने पर शक होता है. मिसाल के तौर पर स्कूटर में धमाका होने से कुछ सेकेंड्स पहले ही इस पर सवार आदमी अपनी सीट से ऊपर उठ जाता है.

इसके अलावा धमाका होने से पहले ही धमाके जैसी रौशनी नजर आने लगती है, और स्क्रीन पर पीला रंग नजर आता है.

Advertisement

धमाके के बाद आदमी की बॉडी हवा में अजीब-सी दिखाई देती है, मानों उसके शरीर को धमाके से नुकसान पहुंचा है. लेकिन अगले ही पल बॉडी बिल्कुल सही दिखाई देती है.

धमाके के बाद स्कूटर अजीबोगरीब तरीके से आगे-पीछे घूमता हुआ नजर आता है, जो बिल्कुल सामान्य नहीं लगता है. धमाके के वक्त स्कूटर की सीट हवा में उड़ते हुई नहीं दिखाई देती है, लेकिन कुछ सेकेंड्स बाद अचानक से पेड़ों के बीच से सामने आ जाती है. ये सब बातें एक ही चीज की ओर इशारा करती हैं कि ये वीडियो असली नहीं है.

 

दरअसल ‘SHACKESPERE’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने 10 जुलाई को ये वीडियो शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये सिर्फ एक मजाक है. इसके अलावा वीडियो के साथ एक AI लेबल भी लगाया हुआ है. AI लेबल ऐसी तस्वीरों या वीडियो पर लगाया जाता है, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया हो.

इस अकाउंट के बायो सेक्शन के मुताबिक, वो AI और VFX से बने वीडियो पोस्ट करते हैं. यहां वायरल वीडियो से मिलते-जुलते ऐसे और भी कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें गाड़ियों में धमाका होते और लोगों को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है.

साफ है कि वायरल हो रहा ये वीडियो असली नहीं है. इसे AI के जरिए बनाया गया है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »