बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सुशांत की गर्लफेंड अंकिता लोखंडे से कल पुलिस ने पूछताछ की. जिसके बाद अबतक 7 लोगों से सवाल जवाब किए जा चुके हैं. लेकिन जांच के दौरान अब खुद बिहार पुलिस सवालों के घेरे में है. जिस पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है. जांच के दौरान बिहार पुलिस की सवारी अब सवालों के घेरे में हैं. बिहार पुलिस बीएमडब्ल्यू-जगुआर में दिखी तो आरोप लगा कि जांच प्रक्रिया के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. देखें वीडियो.