'तेरे मुंह से गंदगी क्यों निकलती है', समय रैना पर सुनील पाल ने कसा तंज, नहीं भूले कपिल के शो पर हुई बेइज्जती!

समय रैना के विवादित शो की वापसी तो हो गई है, लेकिन साथ-साथ सुनील पाल का भी उनपर तंज कसना फिर से शुरू हो गया है. उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिर समय के 'टूथब्रश' वाले जोक का जिक्र कर रहे हैं.

Advertisement
समय पर सुनील पाल का तंज (Photo: Screengrab) समय पर सुनील पाल का तंज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट से दोबारा छा चुके हैं. उनके शो के नए सीजन का आगाज हो चुका है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ कॉमेडियन सुनील पाल हैं जिनका उनसे एक अलग ही रिश्ता देखने मिलता है. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे पर तंज कसते दिखे हैं. अब सुनील पाल ने फिर समय को लेकर कमेंट किया है. 

Advertisement

समय पर फिर बोले सुनील पाल

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की शुरुआत के बाद सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया. इसमें वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जय वर्मा के साथ नजर आए. इंफ्लुएंसर इस दौरान समय रैना की मिमिक्री करते सुनाई देते हैं. फिर वो अपना कैमरा सुनील पाल की तरफ घुमाते हैं. जिसके बाद कॉमेडियन इंफ्लुएंसर की तरफ देखकर समय के लिए कुछ कहते हैं. 

सुनील पाल ने कहा- मैं ब्रश नहीं करता हूं तूने ऐसा बोला था ना? लेकिन समय रैना, तू तो ब्रश करता है. तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है भाई? ब्रश करता है तू. मगर मैं तुझे माफ करता हूं समय रैना क्योंकि तेरा शो रात में आता है, और तेरे नाम का मतलब ही रात है. समय और रैना, समय यानी वक्त और रैना यानी रात. 

Advertisement

सुनील पाल के इस जोक पर कई लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आए हैं. एक ने कहा है कि शायद ये इकलौते कॉमेडियन होंगे, जिन्हें अपने जोक्स का मतलब भी खुद समझाना पड़ता होगा. हालांकि अब समय उनके इस कमेंट पर क्या रिएक्ट करेंगे, ये देखने वाली बात होने वाली है. 

कपिल के शो पर दिखे थे दोनों कॉमेडियन्स

वैसे इसी साल मई के महीने में समय रैना और सुनील पाल, कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर साथ नजर आए थे. इस कोलैब की किसी को भनक नहीं थी, इसलिए जब ये एपिसोड ऑन-एयर हुआ तब हर कोई खुश दिखा. शो पर समय ने सुनील पाल को खूब रोस्ट किया. उन्होंने कॉमेडियन के दांतों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो ब्रश नहीं करते हैं. 

सुनील पाल शो पर समय को रोस्ट करने की कोशिश करते रह गए, मगर कोई उनके जोक्स पर हंसा नहीं. उन्होंने बाद में इस पूरी घटना पर कई सारे इंटरव्यूज दिए जिसमें वो बोले कि उनके खिलाफ शो पर साजिश रची गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »