टीवी पर छाया, मगर बॉलीवुड में मशहूर एक्टर को नहीं मिल रहे लीड रोल्स, स्ट्रगल पर बोला- बायस्ड हैं...

करण टैकर ने इतने सालों में काफी सक्सेसफुल प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन उन्हें अभी तक एक मेन लीड बॉलीवुड फिल्म नहीं मिली. अब एक्टर ने इसके पीछे का एक ठोस कारण बताया है. जानें करण ने अपने स्ट्रगल पर क्या कहा...

Advertisement
करण का छलका दर्द (Photo: Instagram @karantacker) करण का छलका दर्द (Photo: Instagram @karantacker)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

एक्टर करण टैकर टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. करण को लोग तबसे जानते हैं, जबसे वो 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो में आए थे. उसमें उनकी और क्रिस्टल डिसूजा की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. फिर करण ने अपनी जगह ओटीटी पर वेब सीरीज के जरिए बनाई. 

बॉलीवुड में करण का स्ट्रगल

करण टैकर को फिल्ममेकर नीरज पांडे की बनाई वेब सीरीज जैसे 'स्पेशल ऑप्स' और 'खाकी द बिहार चैप्टर' में देखा गया है, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली. आज के वक्त में करण ने ओटीटी पर अपनी अच्छी-खासी जगह बना ली है. वो इनके अलावा और भी वेब सीरीज में नजर आते रहते हैं. लेकिन करण को इतने सालों और सक्सेसफुल काम के बावजूद बॉलीवुड में जगह नहीं मिल पाई. 

Advertisement

एक्टर ने इस बीच फिल्मों में काम करने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें बतौर लीड नहीं कास्ट किया गया. अब करण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए स्ट्रगल करने पर खुलकर बात की है. वैराइटी इंडिया को दिए हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि चूंकि वो टीवी एक्टर हैं, इसलिए इंडस्ट्री में कई चीजें उनके खिलाफ होती हैं. 

करण ने कहा, 'मेरी मानिए, आज मुझे साढ़े पांच साल हो गए हैं कि मैं OTT पर एक्टर हूं. अगर मुझे नीरज पांडे सर का साथ ना मिलता, तो मुझे लगता है कोई भी प्लेटफॉर्म मेरे साथ काम करना चाहता. क्योंकि टीवी से आए एक्टर्स के खिलाफ सभी के मन में एक बायस्डनेस है. सब बहुत साफ-साफ कहते हैं कि अगर एक्टर टीवी का है, तो उसे लीड रोल में नहीं लेंगे. इसलिए बहुत विरोध भी हुए. स्पेशल ऑप्स, खाखी: द बिहार चैप्टर और भय पर काफी विरोध किया गया.'

Advertisement

क्या करण को है इंडस्ट्री में बदलाव की उम्मीद?

हालांकि करण का आगे ये भी कहना है, 'उस स्पेस में हमेशा कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति रहा है जिसने मुझ पर भरोसा किया है. इसलिए मैं इतना धैर्य रख पाया क्योंकि मेरी जिंदगी में ऐसे लोग रहे हैं. जो थोड़ा-थोड़ा स्लो हुआ है, उसकी वजह ये है कि इंडस्ट्री में टीवी एक्टर्स को लेकर बहुत विरोध और गलत धारणा है. और मुझे लगता है, जब तक ये बात नहीं बदलेगी, मेरे जैसे और भी बहुत सारे एक्टर्स को भी बार-बार दीवार तोड़ने और आगे बढ़ने में हमेशा बहुत वक्त लगेगा.' 

करण टैकर ने अंत में कहा है कि जबतक इस पूरे सिस्टम में बदलाव नहीं आएगा, तबतक ये बदलाव संभव नहीं है. उन्होंने मीडिया से इसमें सपोर्ट की बात कही है. बात करें करण टैकर की, तो उन्हें कुछ वक्त पहले 'भय' नाम की वेब सीरीज में देखा गया जिसमें कल्कि केकलां भी शामिल हैं. वहीं वो अनुपम खेर की फिल्म 'तनवी द ग्रेट' में भी नजर आए थे, जिसमें उनका अहम रोल था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement