8 साल बाद कपिल शर्मा की 'Ex-गर्लफ्रेंड' संग खत्म हुई अनबन? बोलीं- पुराने बातें भुला दीं

प्रीति सिमोस जिनका नाम एक बार कपिल शर्मा संग जुड़ चुका है, उन्होंने कॉमेडियन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कपिल संग अब उनकी कोई लड़ाई नहीं है. उनके बीच विवाद साल 2018 में काफी बढ़ गया था, जिस पर अब उनका रिएक्शन सुनने को मिला है.

Advertisement
कपिल संग अब कैसा है रिश्ता? (Photo: Instagram @preeti_simoes/kapilsharma) कपिल संग अब कैसा है रिश्ता? (Photo: Instagram @preeti_simoes/kapilsharma)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है. एक समय था जब वो निजी कारणों के चलते अपना हिट शो बंद करके घर बैठ गए थे. कपिल तब डिप्रेशन का सामना कर रहे थे. साल 2017-18 के बीच उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान उनकी लड़ाई अपने शो की क्रिएटिव डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस से भी हुई. 

Advertisement

प्रीति सिमोस और कपिल शर्मा का झगड़ा किसी से छिपा नहीं है. दोनों एक समय पर साथ काम करते थे. प्रीति ने ही कपिल के दो हिट शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो प्रोड्यूस किए थे. मगर साल 2018 में कॉमेडियन ने उनपर और उनकी बहन नीति पर गंभीर आरोप लगाए. 

कपिल शर्मा संग हुई थी लड़ाई

जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपिल ने प्रीति और नीति सिमोस पर पैसा वसूली और उनकी छवि बिगाड़ने जैसे आरोप लगाए थे. उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. हालांकि प्रीति ने कपिल के सभी आरोपों को झूठा बताया था. अब 8 सालों के बाद उनके बीच जो कुछ हुआ, उसके बाद उनके रिश्ते सुधर गए हैं. 

प्रीति सिमोस ने स्क्रीन से कपिल शर्मा संग अपनी कॉन्ट्रोवर्सी पर कहा- ये पुरानी बात है. ये सबकुछ द कपिल शर्मा शो के दौरान हुआ था, जब वो सोनी टीवी के साथ थे. अब दोनों साथ हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं. हमारी बात होती है, लेकिन रेगुलर नहीं. हालांकि, सुनील (ग्रोवर) हमारे लिए परिवार जैसे हैं.

Advertisement

'कपिल के साथ भी जब मुलाकात होती है, तो बहुत अच्छे माहौल में होती है. हम दोनों ने अपनी-अपनी राह में काफी तरक्की की है. सबसे अच्छी बात यह है कि कपिल हमेशा इसे लेकर बहुत सपोर्टिव रहे हैं. मैं अब शो नहीं देखता क्योंकि उससे मेरा इमोशनल कनेक्शन है. हां, जब सुनील मुझे कुछ क्लिप्स भेजते हैं, तो उन्हें देख लेती हूं. वो जिंदगी का एक दौर था, जो होना ही था. मुझे खुशी है कि अब दोनों फिर से साथ हैं.'

कपिल संग क्या था रिश्ते का सच?

प्रीति आगे कहती हैं कि इस मामले में जब मीडिया शामिल हुई, तब उनके बीच चीजें बिगड़ गईं. उन्होंने कहा- मेरे साथ भी ऐसा हुआ था. जब मैं एक हाई-प्रोफाइल रिश्ते में थी, तब मुझे पूरी तरह गलत तरीके से पेश किया गया. किसी ने मेरा पक्ष जानने की कोशिश नहीं की. बस बहुत कम पत्रकारों ने मुझसे बात की. ऐसा भी हो सकता है कि दो लोग आपसी सोच या काम करने के तरीके में मतभेद होने की वजह से अलग हो जाएं; हर बार इसके पीछे कोई और वजह होना जरूरी नहीं होता. लेकिन ये सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा.

प्रीति सिमोस टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. कपिल शर्मा के शो के अलावा, वो और भी कई रियलिटी टीवी शोज बना चुकी हैं. ऐसी अफवाहें थीं कि वो और कपिल शर्मा एक साथ रिश्ते में थे. हालांकि दोनों ने कभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की. हाल ही में वो जी टीवी पर अपना नया रियलिटी शो मां है ना लेकर आईं, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं. वहीं इसमें कई जाने-माने सेलेब्स हैं, जो अपनी मां या बच्चों के साथ आए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »