रियलिटी शो 'लॉक अप' इस समय ट्रेंड कर रहा है. शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बिंदास और बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. दबंग दिखने वाली सुनीता का शो में इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिला, जिसके बाद गोविंदा अपनी पत्नी को सपोर्ट करने शो में पहुंचे.
गोविंदा ने की पत्नी की तारीफ
रिश्ते में आई अनबन को पीछे छोड़ते हुए गोविंदा ने पत्नी सुनीता की तारीफ की. ईटाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, पत्नी सुनीता के बारे में गोविंदा बोले- साल दर साल सुनीता ने बिना किसी लालच काफी सेवा की है. वो हमेशा से काफी काइंड रही हैं. उन्होंने हर रिश्ते को शिद्दत से निभाया है. सुनीता में सचमुच एक मां जैसी ममता है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है.
गोविंदा आगे फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. वो बोले- मेरे और मेरी फैमिली के साथ हमेशा खड़े रहने के लिए मैं सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं. आपके सपोर्ट के लिए हम हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे.
लॉक अप में गोविंदा की धांसू एंट्री
पत्नी सुनीता को सपोर्ट करने गोविंदा ने लॉक अप में एंट्री की. गोविंदा की एंट्री का मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. प्रोमो में गोविंदा शो की होस्ट फराह खान से बात करते हुए पैर में गोली लगने वाले इंसीडेंट पर बात करते दिखे.
शो में फराह खान ने खास अंदाज में गोविंदा का स्वागत किया. फिर उनसे पूछा- तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसे मारो कोई? इसपर गोविंदा ने जवाब दिया- अरे मैं जेब में लेकर आया हूं. फराह ने चौंकते हुए पूछा- गोली? इसपर गोविंदा बोले- गोली लेकर आया हूं. मैंने बोला सीने पर मारना चाहती हो तो मार लो. गोविंदा आगे बोले- यह वो लॉक-अप है, जो दिखाई देता है, लेकिन जो दिखाई नहीं देते वो कई सारे लॉक-अप्स हैं, मैं वहां से आ रहा हूं.
पति के अफेयर पर सुनीता का तंज
गोविंदा और सुनीता की बात करें तो दोनों का रिश्ता बीते कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता कई बार ये आरोप लगा चुकी हैं कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. लॉक अप में भी कई बार सुनीता पति के अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं. हालांकि, सुनीता ने यह भी कहा कि वो गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी. हमेशा उनके साथ रहेंगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क