यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी फेम अभिषेक मल्हान अपने फैंस के फेवरेट हैं. लोग उन्हें फुकरा इंसान के नाम से ज्यादा जानते हैं. यूट्यूब पर उनके करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं, जो अभिषेक को रोज देखना पसंद करते हैं.
Photo: Instagram @fukra_insaan
अभिषेक की पूरी फैमिली भी यूट्यूब पर फेमस है. उनके बड़े भाई ट्रिगर्ड इंसान यानी निश्चय मल्हान, मां डिंपल और बहन प्रेरणा मल्हान की भी यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों में फॉलोइंग है.
Photo: Instagram @prernamalhan
अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान इन दिनों अपने नए घर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं. गुरूग्राम में उन्होंने अपना पांज मंजिल वाला बंगला बनाया है, जो बाहर से देखने में काफी शानदार तो अंदर से काफी लग्जरी से भरा है.
Photo: Instagram @prernamalhan
प्रेरणा का घर किसी महल से कम नहीं है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर होम टूर दिया है. अभिषेक की बहन ने अपने घर की छत को एक होटल की छत जैसा बनाया है.
Photo: Screengrab
वहां कई सारे पौधे हैं और एक ट्रैवल कैफे है, जहां कोई भी आकर चिल कर सकता है. कैफे को काफी इंटरनेशनल लुक दिया गया है, जिसके लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल हुआ है.
Photo: Screengrab
उसी छत पर प्रेरणा ने एक बार (Bar) भी बनवाया है, जहां कई तरह की पेंटिंग्स लगी हैं जो दिखने में शानदार हैं. ये सेटअप को दिखाते हुए अभिषेक की बहन ने वहां लगे सोफा भी दिखाए.
Photo: Screengrab
प्रेरणा ने अपने घर में पॉडकास्ट रूम से लेकर गेमिंग रूम भी है, जहां वो अपने भाइयों के साथ यूट्यूब के लिए अलग-अलग कंटेंट शूट करेंगी. उनके घर में एक रूम अलग से है जहां सिर्फ प्रेरणा के कपड़े और बाकी फुट-वियर रखे जाएंगे.
Photo: Screengrab
प्रेरणा का घर दिखने में काफी आलीशान है. पूरे घर में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर की लाइटिंग, पर्दे, लॉक्स और सिक्योरिटी को आसानी से हैंडल किया जाएगा.
Photo: Screengrab
अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान और उनके पति का ये घर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. कपल ने इसे अपना ड्रीम होम बताया है, जो अभी पूरी तरह से तैयार होना बाकी है. प्रेरणा के यूट्यूब पर करीब 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिनके दम पर आज वो अपना सपना पूरा कर पाई हैं.
Photo: Screengrab
प्रेरणा मल्हान वैसे अपने भाइयों की तरह कहीं लाइमलाइट में नजर नहीं आई हैं. वो सिर्फ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाकर फेमस हैं और उससे अच्छी खासी कमाई भी कर रही हैं.
Photo: Screengrab