Advertisement

टीवी

'तारक मेहता' छोड़कर घर पर बैठे ये एक्टर्स, बच्चे संभाल रहीं दयाबेन, काम को तरसे 'सोढ़ी'

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/7

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कईयों को स्टार बनाया है. शो पिछले 18 सालों से दर्शकों की नंबर 1 पसंद बना हुआ है. इस जर्नी में कई एक्टर्स ने शो छोड़ा. किसी ने अच्छे नोट पर अलविदा कहा, तो कोई मनमुटाव के साथ जुदा हुआ. जानते हैं तारक मेहता शो को छोड़ चुके उन एक्टर्स के बारे में, जो आज खाली हाथ घर पर बैठे हैं.

 

Photo: Social Media
 

  • 2/7

सबसे पहले बात करेंगे जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की. एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे. तारक मेहता छोड़ने के बाद से उन्हें काम नहीं मिल रहा है. वो स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. करियर के बुरे दौर को देख रहीं जेनिफर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनकर थोड़ी बहुत लाइमलाइट पा रही हैं. इंस्टा पर फनी वीडियो पोस्ट करती हैं.


Photo: Instagram @jennifer_mistry_bansiwal
 

  • 3/7

तारक मेहता शो में शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का रोल प्ले किया. उन्होंने भी असित मोदी संग विवाद के बाद शो छोड़ा था. उनका मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के अलावा फीस का मुद्दा भी गरमाया था. उन्होंने शो 'वाह भाई वाह' को होस्ट किया. फिर एडवोकेट अंजलि अवस्थी में नजर आए. 
 

Photo: Instagram @iamshaileshlodha

Advertisement
  • 4/7

लेकिन जो पॉपुलैरिटी उन्हें तारक मेहता शो से मिली. वो उसे फिर से हासिल नहीं कर सके. इन दिनों वो किसी शो में नजर नहीं आ रहे हैं. इंस्टा के जरिए फैंस को अपनी लाइफ के अपडेट्स देते हैं.
 

Photo: Instagram @iamshaileshlodha

  • 5/7

सबकी चहेती दिशा वकानी यानी दयाबेन ने 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए शो से ब्रेक लिया था. लेकिन 2 बच्चों की मां बनने के बाद भी दिशा ने शो में वापसी नहीं की है. उनका शो में लौटना अब मुश्किल है. एक्टिंग से दूरी बनाकर वो घर गृहस्थी को संभालने में बिजी हैं.
 

Photo: Social Media
 

  • 6/7

गुरुचरण सिंह ने शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले किया था. 2018 में उन्होंने पिता की देखभाल का जिम्मा संभालने के लिए शो को अलविदा था. लेकिन वक्त का दस्तूर तो देखो आज गुरुचरण काम को तरस रहे हैं. वो दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं.
 

Photo: Instagram @sodhi_gcs
 

Advertisement
  • 7/7

मोनिका भदौरिया ने शो में बावरी का रोल प्ले किया था. उन्होंने मेकर्स पर टॉर्चर करने, सेट चिल्लाने, बुरा बर्ताव करने के आरोप लगाए थे. मोनिका तारक मेहता शो छोड़ने के बाद से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं. इंस्टा पर वो जरूर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से कहर बरपाती हैं. 
 

Photo: Instagram @monika_bhadoriya
 

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement