Advertisement

टीवी

41 में जुड़वा बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, ऑनस्क्रीन बेटी ने लुटाया प्यार, बोली- 3 बच्चे हैं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST
  • 1/8

ये हैं मोहब्बतें टेलीविजन के पॉपुलर शोज में से एक रहा है. इस शो ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. आज भी ये टीवी के आइकॉनिक शोज में गिना जाता है. 

  • 2/8

ये हैं मोहब्बतें ने ना सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया, बल्कि इसके एक्टर्स को घर-घर पहचान भी दिलाई. इन कलाकारों में दिव्यांका त्रिपाठी और रूहानिका धवन का नाम भी शुमार है. 

  • 3/8

दिव्यांका शो में लीड रोल में थीं, जबकि रूहानिका ने उनकी बेटी का रोल निभाया था. शो में दोनों ने मां-बेटी के किरदार में फैन्स का दिल जीत लिया. 
 

Advertisement
  • 4/8

शो खत्म हो चुका है, लेकिन आज भी रुहानिका और दिव्यांका का रिश्ता बरकरार है. रुहानिका, दिव्यांका को अपनी मां की तरह मानती हैं. 
 

  • 5/8

हाल ही में वो अपनी ऑनस्क्रीन मां दिव्यांका से मिलने पहुंचीं. रुहानिका ने दिव्यांका के जुड़वा बच्चों को गोद में लेकर फोटो क्लिक कराई. 
 

  • 6/8

रुहानिका ने दिव्यांका के जुड़वा बच्चों संग फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कभी मैं उनकी छोटी बेटी का किरदार निभाती थी और आज इशिमा के बच्चों को गोद में उठा रही हूं.

Advertisement
  • 7/8

वो आगे लिखती हैं कि सच में, जिंदगी ने पूरा एक खूबसूरत चक्कर पूरा कर लिया है. अब तो मैं यह कह सकती हूं कि वो तीन बच्चों की खुशकिस्मत मां बन गई हैं. इन जुड़वां बच्चों को इससे बेहतर और प्यारे माता-पिता नहीं मिल सकते थे. 
 

  • 8/8

दिव्यांका और रुहानिका की तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि प्रोफेशनल लाइफ में कुछ रिश्ते ऐसे बन जाते हैं, जो जिंदगीभर हमारे साथ रहते हैं.
 

All Photos: Instagram @divyankatripathidahiya/@ruhaanikad

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement