अभिनेता संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होना है. फिल्म का नाम संजू होगा. काफी समय तक फिल्म के टाइटल को छुपाया गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में अनजाने में डायरेक्टर सुभाष घई ने फिल्म का नाम रिवील कर दिया था.
दरअसल संजय दत्त की फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म का टीजर सुभाष घई को पहले ही दिखा दिया.
टीजर देखकर उन्होंने ट्वीट किया कि #Sanju बेहतरीन फिल्म है. उनके लिखा I can’t stop praising the teaser of film #Sanju directed by my favourite director @RajkumarHirani and acted by @RanbirKapoorFC in a biopic of @SanjayDutt_ what HIRANI showed me yesterday @Whistling_Woods...
सुभाष घई के इस ट्वीट से यह साफ हो गया था कि फिल्म का नाम संजू होगा. फिल्म के टीजर को बड़े लेवल पर रिलीज किए जाने की प्लानिंग है.
बता दें राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित 'संजू' संजय दत्त के जीवन पर आधारित है. इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं. फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.
इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में नजर आएंगे. संजय दत्त के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आते रहे हैं. यह फिल्म इस पर ही आधारित होगी. फिलहाल दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.