बिग बॉस 13 के सितंबर में शुरू होने की अटकलें हैं. कई सितारों के नाम सामने आए हैं जो कि शो का हिस्सा बन सकते हैं. इनमें से एक नाम भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का भी है. बिग बॉस में अब तक कई भोजपुरी सितारे पार्टिसिपेट कर चुके हैं. मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) सीजन 10 में नजर आई थीं. अब बिग बॉस 13 में एक और भोजपुरी सेंसेशन रानी चटर्जी के शिरकत करने की चर्चा जोरों पर है.
फिलहाल रानी चटर्जी की तरफ से सलमान खान के शो का हिस्सा बनने को लेकर पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन रानी के इंस्टा अकाउंट पर उनके ग्लैमरस फोटोशूट और वर्कआउट वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रानी ये सब देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में आने के लिए कर रही हैं.
रानी ने सलमान खान के शो में आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक्ट्रेस जिम में घंटों पसीने बहा रही हैं. ग्लैमरस फोटोशूट और वर्कआउट के वीडियोज रानी इंस्टा पर लगातार शेयर कर रही हैं.
इन लेटेस्ट तस्वीरों में रानी स्टनिंग लग रही हैं. उनका पहले के मुकाबले वजन भी घटा है. बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने के लिए रानी कड़ी मेहनत कर रही हैं.
रानी चैटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकारा हैं. उन्होंने अपने करियर में मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है. रानी को फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला, सीता, देवर बजडा सतावेला, रानी नंबर 786 में उनके द्वारा निभाए गए रोल्स के लिए याद किया जाता है.
रानी चटर्जी ने 14 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. अब तक रानी करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. रानी चटर्जी ने आम्रपाली के मुकाबले ज्यादा हिट फिल्में दी हैं.
बिग बॉस में आने से हिंदी ऑडियंस के बीच रानी को पॉपुलैरिटी मिलेगी. बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद मोनालिसा के सितारे बुलंदियों पर हैं. वे टीवी शो नजर में काम कर रही हैं. संभव है कि रानी के करियर को भी बिग बॉस का मंच नई गति देगा.