Film Wrap: यूट्यूबर ने इथेनॉल पेट्रोल पर उठाए सवाल, 1993 मुंबई बम ब्लास्ट रोक सकते थे संजय दत्त

रविवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. यूट्यूबर सौरव जोशी ने इथेनॉल पेट्रोल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं मशहूर वकील उज्जवल निकम ने कहा कि संजय दत्त 1993 मुंबई बम ब्लास्ट रोक सकते थे.

Advertisement
सौरव जोशी, संजय दत्त (Photo: Social Media) सौरव जोशी, संजय दत्त (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई चीजें सुर्खियों में रहीं. मशहूर यूट्यूब व्लॉगर सौरव जोशी ने इथेनॉल पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए और अपनी नाराजगी भी जाहिर की. सौरव ने कहा कि उनकी मर्सिडीज गाड़ी की माइलेज में एकदम से बड़ा फर्क देखने मिला, जिससे वो काफी निराश हैं. 

वहीं संजय दत्त की 1993 मुंबई बम ब्लास्ट कॉन्ट्रोवर्सी फिर चर्चा में आई. सबसे सफल वकील रहे उज्जवल निकम ने कहा कि एक्टर उस हादसे को रोक सकते थे. उन्होंने इसके पीछे की पूरी वजह भी बताई कि आखिर क्यों संजय दत्त ऐसा कर सकते थे. 

Advertisement

'मर्सिडीज की माइलेज 17 से 5 पर आ गई', यूट्यूबर सौरव जोशी ने इथेनॉल पेट्रोल पर उठाए गंभीर सवाल

भारत के टॉप यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपनी लग्जरी गाड़ी की परफॉर्मेंस को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने गाड़ी की माइलेज में आई भारी गिरावट के लिए देश में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के बढ़ते इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराया है.

डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, बीच पर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. विदेश में एक ड्रीमी लोकेशन पर उन्हें प्रपोज किया गया, जिसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया. इदा इस प्रपोजल से हैरान दिखीं. 

संजय दत्त रोक सकते थे 1993 मुंबई बम ब्लास्ट, उज्ज्वल निकम ने क्या बताया?

सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने बताया कि अगर संजय दत्त ने मुंबई पुलिस को अपने पास मौजूद AK-56 के बारे में जानकारी दी होती, तो 1993 के मुंबई धमाकों को रोका जा सकता था. 

Advertisement

POCSO में फंसा टीवी एक्टर, नाबालिग संग मारपीट करने का जुर्म किया कुबूल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

टीवी सीरियल सायराब के एक्टर रोहित चंदेल POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए हैं. उनपर एक नाबालिग एक्ट्रेस संग मारपीट और पीछा करने जैसे आरोप लगे, जिसे एक्टर ने कुबूल भी किया है. नाबालिग एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर पहली बार चुप्पी भी तोड़ी. 

कोरोना पॉजिटिव हुआ सिंगर कुमार सानू का बेटा, तुरंत अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, Video

जान कुमार सानू कोविड-19 के संक्रमण में आ गए हैं. उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. सिंगर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कोरोना पर तंज भी कसा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »