नेटफ्लिक्स पर इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का ऐलान, विवाद के बाद समय रैना बनाएंगे 'संस्कारी' कंटेंट?

पिछले साल भयंकर विवाद होने के बाद समय रैना फिर से अपना शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. कॉमेडियन ने अपने शो का अनाउंसमेंट वीडियो भी जारी कर दिया है. अब उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
जल्द आ रहा समय का विवादित शो (Photo: Instagram @maisamayhoon) जल्द आ रहा समय का विवादित शो (Photo: Instagram @maisamayhoon)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं. अपनी कॉमेडी और बेबाक अंदाज से समय ने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. पिछला साल उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल रहा. उनके पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर भारी विवाद हो गया था. शो में अश्लील कमेंट्स और कंटेंट के चलते उसे बंद कर दिया गया. 

Advertisement

समय रैना के साथ-साथ रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, और आशीष चंचलानी भी बुरे फंसे थे. समय ने अपने शो के सभी एपिसोड्स भी यूट्यूब से हटा दिए थे. उन्हें इस वजह से कोर्ट में माफी भी मांगनी पड़ गई थी. अब पूरे डेढ़ साल बाद कॉमेडियन अपना हिट शो लेकर वापस आ रहे हैं, लेकिन इस बार किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर? समय ने इसका जवाब खुद अपने मजेदार अंदाज में दिया है.

आखिर किसपर आएगा समय का शो?

नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें समय रैना और उनके साथी बलराज दिखाई दे रहे हैं. कॉमेडियन नेटफ्लिक्स के ऑफिस में हैं, जहां बलराज उनसे मिलने पहुंचते हैं. वो उनसे पूछते हैं कि चूंकि अब इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आएगा, तो जिस प्लेटफॉर्म पर उन्हें लोगों ने प्यार दिया है उसे वो भूल जाएंगे? तो समय इसपर कुछ नहीं कह पाए. बलराज ने समय के इस फैसले पर असहमति जताई. 

Advertisement

मगर समय के बगल में खड़े उनके बॉडीगार्ड ने कहा कि ये सबकुछ पैसों के लिए करना पड़ता है. तब बलराज ने सवाल किया कि आखिर समय और कितने पैसे कमाना चाहते हैं जिसकी वजह से वो अपने फैंस को भूल गए? तब समय ने कहा कि उनका शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर आएगा. एक ही दिन, और एक ही वक्त पर ये दो अलग-अलग जगह रिलीज होगा, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

इसी दौरान बलराज एक अहम सवाल भी पूछते हैं कि इसमें नेटफ्लिक्स का क्या फायदा है. तो इसमें समय ने कहा कि ओटीटी पर कोई ऐड नहीं होता. हालांकि नेटफ्लिक्स को भर-भरकर गालियां पड़ सकती हैं क्योंकि उनका शो पहले की तरह अनफिल्टर्ड होगा. इसमें भर-भरकर लोग गालियां देंगे. फैंस इस अनाउंसमेंट से काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि उनके फेवरेट शो की वापसी हो रही है. 

कंटेंट में समय करेंगे बदलाव?

समय रैना के शो में पिछली बार के मुताबिक काफी सारे बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है. आजकल जिस तरह कॉमेडी शो पर इंडियन ऑडियंस का गुस्सा फूट रहा है, उसे देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि समय इस बार काफी सुरक्षित खेलने वाले हैं. ऊपर से पहले ही एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के होने की आशंका है. ऐसे में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 थोड़ा और ध्यान से एडिट किया जाएगा, ताकि शो एंटरटेनमेंट के साथ किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाए. नेटफ्लिक्स पर आने से शो को ग्लोबल रीच मिलेगी. इसी शो की वजह से बुरा दौर देख चुके समय रैना की अब इसी शो ने किस्मत बदल दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »