Film Wrap: सैफ से पहले सोहा के घर हुई थी चोरी! संजय दत्त ने किसका पकड़ा गला?

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- नीलिमा अजीम ने अपनी तीन शादियों के टूटने और सोशल मीडिया पर मिलने वाले निगेटिव कमेंट्स पर खुलकर बात की. वहीं जैकलीन फर्नांडिस का मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. 

Advertisement
संजय दत्त ने किसका पकड़ा गला? (Photo: Screengrab) संजय दत्त ने किसका पकड़ा गला? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां सोहा अली खान ने कुछ साल पहले अपने घर में हुई चोरी की कोशिश के बारे में खुलासा किया है तो वहीं राजा शिवाजी में संजय दत्त इतने खो गए कि एक्ट्रेस का गला ही पकड़ लिया. 

सैफ से पहले सोहा के घर हुई थी चोरी! पति कुणाल दिखाई बहादुरी, कोने में खड़ी रो रही थीं एक्ट्रेस
2025 में मुंबई स्थित अपने घर पर सैफ अली खान पर हुए चौंकाने वाले हमले से कई साल पहले, उनकी बहन सोहा अली खान को भी अपने घर पर चोरी की एक डरावनी कोशिश का सामना करना पड़ा था. 

Advertisement

राजा शिवाजी में एक्टिंग करते वक्त इतने खो गए संजय दत्त, पकड़ लिया था एक्ट्रेस का गला
फिल्म राजा शिवाजी में संजय दत्त की पत्नी बनीं दिशा परदेसी ने खुलासा किया है कि एक सीन के दौरान संजय दत्त ने उनका गला सचमुच पकड़ लिया था. वो एक्टिंग में इतने खो गए थे कि कुछ पल के लिए अफजल खान बन गए. 

3 शादियां टूटीं, शाहिद कपूर की मां को मिली नफरत, हेटर्स पर फूटा गुस्सा, बोलीं- बदनाम किया गया
नीलिमा अजीम ने अपनी तीन शादियों के टूटने और सोशल मीडिया पर मिलने वाले निगेटिव कमेंट्स पर खुलकर बात की. नीलिमा ने लोगों के जजमेंट और टॉक्सिसिटी से प्रभावित होने की बात कही. 

200 Cr के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के सरकारी गवाह बनने के खिलाफ ED, कोर्ट में कहा- हमारे पास सबूत हैं
जैकलीन फर्नांडिस की मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध किया है.  ED का कहना है कि जैकलीन का व्यवहार संदिग्ध रहा है और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. 

Advertisement

मौनी रॉय की शादी में खटास? इंस्टाग्राम पर पति को किया अनफॉलो, परेशान हुए फैंस
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की इंस्टाग्राम एक्टिविटी देखकर फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या इस कपल के बीच सब ठीक है?  फैंस ने तुरंत यह बात नोटिस कर ली कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement