यश ने खोले रामायण के राज! पहले पार्ट में नहीं रणबीर के साथ सीन, ऐसा होगा उनका रावण

आदिपुरुष के अनुभव के बाद, नमित मल्होत्रा की रामायण के रावण पर भी जनता की पैनी नजरें रहेंगी. सुपरस्टार यश ने बताया है कि उन्होंने अपने रावण को कैसा ट्रीटमेंट दिया है. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काम करने और बॉन्डिंग पर भी बात की. यश ने कहा कि वो रामायण में राम का ही किरदार निभाना चाहते थे.

Advertisement
यश ने बताया कैसा होगा उनका रावण! (Photo: Instagram/@thenameisyash) यश ने बताया कैसा होगा उनका रावण! (Photo: Instagram/@thenameisyash)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

रणबीर कपूर की रामायण सिर्फ इंडिया ही नहीं, इंटरनेशनल ऑडियंस की भीड़ को थिएटर्स तक खींचने की तैयारी में है. ऑफिशियल लॉन्च से पहले लॉस एंजेलिस, यूएस में रामायण का टीजर दिखाया जाना इसी मकसद का हिस्सा था. अब रामायण की टीम दुनिया के सबसे बड़े फिल्म ट्रेड इवेंट सिनेमाकॉन में लोगों का ध्यान खींच रही है.

इवेंट में रामायण का ग्रैंड पोस्टर तो इंटरनेशनल जनता का ध्यान खींच ही रहा है. नमित और यश इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपनी फिल्म का पोटेंशियल भी दिखा रहे हैं. सिनेमाकॉन में ही यश ने ये भी बताया है कि उन्होंने रामायण में रावण के किरदार को कैसा ट्रीटमेंट दिया है और रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी है.

Advertisement

कैसा है यश का रावण
इंटरनेशनल सिनेमा के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में से एक फैनडैंगो के साथ खास बातचीत में यश ने बताया कि रावण का रोल निभाने में उन्होंने किस बात का सबसे ज्यादा ध्यान दिया. यश ने कहा कि हर भारतीय की तरह वो भी रामायण के संसार से बहुत परिचित हैं, इसकी कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं.

उन्होंने बताया, 'रामायण हमारी संस्कृति और मान्यताओं का हिस्सा रही है, इसलिए इसमें कुछ ऐसा नया नहीं था कि पूरी टीम को बैठकर इसकी प्रेजेंटेशन या किरदार की डिटेल पर कुछ खास विचार-मंथन करना पड़े. लेकिन सबसे जरूरी यही है कि हर किरदार का अपना पॉइंट ऑफ व्यू है. ज्यादातर वक्त वे जो कर रहे हैं, उसमें उनका पूरा विश्वास है. आज की दुनिया में भी जो कुछ होता है उसमें पॉइंट ऑफ व्यू ही तो दिक्कत है. हर व्यक्ति को लगता है कि अपनी जगह वो सही है.'

Advertisement

यश ने आगे कहा कि रामायण एक कहानी के तौर पर एक अच्छे आदमी और एक बुरे आदमी की कहानी नहीं है. ये बताती है कि आप सबसे महान हो सकते हैं, आपके पास बेस्ट स्किल्स हो सकती हैं, आप संगीत में, शास्त्रों में, कला में, हर क्षेत्र में अपनी जेनरेशन के सबसे बेस्ट हो सकते हैं. लेकिन आपका जजमेंट, आपके एक्शन, आपका कर्म सबसे महत्वपूर्ण है. 'उसे विश्वास है कि वो एक महान उद्देश्य के लिए लड़ रहा है, अपने लोगों के लिए लड़ रहा है. लेकिन बात यही है कि आत्मविश्वास और घमंड में एक बहुत बारीक लाइन होती है. यही हमने फिल्म में दिखाई है.'

यश ने रावण का किरदार निभाने के लिए अपने डायरेक्टर नितेश तिवारी और नमित (प्रोड्यूसर) को फॉलो किया. एक एक्टर के तौर पर उन्होंने भी अपनी तरफ से कुछ चीजें जोड़ीं, और यही फॉलो किया कि रावण को वो सब सही लगता है, जो वो करता है. 'ये एक बहुत लेयर्ड किरदार है और मैं रामायण में यही किरदार निभाना चाहता था' यश ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा.

रणबीर के साथ केमिस्ट्री और बॉन्डिंग
यश ने इस बातचीत में एक बड़ी बात ये बताई कि रामायण के पहले पार्ट में उनके और रणबीर कपूर के एक साथ कोई सीन नहीं हैं. पहले पार्ट में रावण के रूप में मेरे पास अपना साम्राज्य है, राम बने रणबीर के पास अपना साम्राज्य है. लेकिन हम सेट पर एक-दो बार मिले और वो बहुत दमदार एक्टर हैं. हम दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं.

Advertisement

यश बताते हैं कि केमिस्ट्री तब अपने आप बेहतरीन हो जाती है जब आपको पता हो कि आप रामायण जैसा कुछ शानदार और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट क्रिएट करने जा रहे हैं. 'हम सबका एक ही एजेंडा है कि अपना बेस्ट दें और इस कहानी को शानदार तरीके से पर्दे पर उतार दें. जब विजन इस तरह कनेक्ट होता है तो केमिस्ट्री अपने आप बेहतर हो जाती है.'

रामायण में रणबीर कपूर के राम ही नहीं, यश के रावण पर भी जनता की नजरें खूब रहेंगी. खासकर आदिपुरुष जैसे अनुभव के बाद जनता यश के रावण को लेंस से परखने के लिए तैयार होगी. लेकिन अभी यश ने इस किरदार और अपने ट्रीटमेंट को लेकर जो बताया है, वो काफी भरोसा दिलाने लायक है. उनका रावण पब्लिक को कितना खुश कर पाएगा, ये अब या तो उनके कैरेक्टर टीजर से पता चलेगा, या दिवाली पर रामायण के रिलीज होने के बाद.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement