2026 की मचअवेटेड फिल्म अल्फा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. आलिया भट्ट, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ स्टारर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 7वीं स्पाई यूनिवर्स है. फिल्म को इंटरनेट पर मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. आलिया, शरवरी और बॉबी जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच फिल्म में एक और हसीना है, जिसके काम ने लोगों का दिल जीता है.
कौन हैं खुशी हजारे?
यहां बात हो रही है यंग सीता की. मतलब खुशी हजारे की. उन्होंने मूवी में आलिया के बचपन का रोल किया है. वो यंग सीता बनी हैं. ट्रेलर में उनकी हल्की सी झलक देखने को मिली थी. फिल्म देखकर उनके काम की और भी तारीफ हो रही है. खुशी की एक्टिंग देखकर लोग समझ गए कि वो शोबिज में नई नहीं हैं. बचपन से वो एक्टिंग कर रही हैं. खुशी ने मराठी और हिंदी मूवीज में काम किया है.
बचपन से एक्टिंग कर रहीं खुशी
उनके करियर की ब्रेक थ्रू बनी फिल्म वेद थी. 2022 में आई ये मूवी काफी पसंद की गई. इस फिल्म के लिए खुशी को मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. खुशी न मुंज्या, दशमी, मिसेज देशपांडे, मंटो, सरबजीत, भूत, मिली, वॉर 2 जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. अल्फा के बाद वो सनी देओल और प्रीति जिंटा की मूवी बंटवारा 1947 में नजर आएंगी. खुशी ने टीवी पर भी काम किया है. खुशी के इंस्टा पर 44.1K फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहती हैं. खुशी ने अपने शानदार काम के जरिए कई अवॉर्ड्स जीते हैं.
फैंस का कहना है खुशी शोबिज में काफी आगे तक जाएंगी. यूजर्स ने खुशी का फ्यूचर ब्राइट बताया है. बात करें फिल्म अल्फा की तो, इसे लेकर लोगों की एक्सपेक्टेशन हाई है. मूवी में आलिया पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन अवतार में नजर आई हैं. ये यशराज की पहली स्पाई यूनिवर्स है जिसमें हीरोइनों पर पूरा दारोमदार है. मूवी में ऋतिक रोशन कैमियो रोल में हैं. उनकी चंद मिनटों की झलक देखकर फैंस थियेटर्स में सीटी बजाने लगे. अब सबकी नजरें फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क