रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की चर्चा तो हर तरफ है, लेकिन फिल्म के सेट से उनके पर्सनल लाइफ को लेकर एक इमोशनल कहानी सामने आई है.
उनके को-स्टार अभय अरोड़ा ने खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सपोर्टिव पति और होने वाले पिता की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे थे. जिस समय फिल्म के हैवी इमोशनल सीन्स शूट हो रहे थे, उसी दौरान रणवीर का पूरा ध्यान घर पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और अपनी आने वाली नन्ही परी 'दुआ' पर भी लगा हुआ था.
मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में अभय अरोड़ा ने बताया कि 'धुरंधर' का शेड्यूल काफी व्यस्त था, लेकिन रणवीर ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच गजब का तालमेल बिठाया. यह वह समय था जब दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं.
दीपिका के पास जाते थे रणवीर
अभय ने कहा, 'रणवीर हमेशा कोशिश करते थे कि जैसे ही तीन-चार दिन का ब्रेक मिले, वह तुरंत दीपिका के पास घर पहुंच जाएं. अपनी पत्नी और परिवार की देखभाल के प्रति उनका यह समर्पण देखकर सेट पर मौजूद हर कोई दंग था.' गौरतलब है कि सितंबर 2024 में उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ था.
फिल्म में 'यासिर पप्पू' का किरदार निभाने वाले अभय अरोड़ा ने रणवीर के काम करने के तरीके की जमकर तारीफ की. उन्होंने गौर किया कि रणवीर अपने किरदारों में जितनी गहराई और लगन डालते हैं, असल जिंदगी के रिश्तों में भी वह उतने ही सच्चे हैं.
हाल ही में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करने के बाद अभय ने पाया कि रणवीर का व्यक्तित्व काफी अलग है. दर्शकों के लिए यह जानना वाकई दिलचस्प है कि 'हमजा अली मजारी' जैसा गंभीर और अकेलेपन से भरा किरदार निभाने वाला एक्टर, कैमरा बंद होते ही एक बेहद नरम दिल इंसान में बदल जाता था.
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा
'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है. इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं जैसे-जैसे फिल्म पुरानी हो रही है, सेट से जुड़ी पर्दे की पीछे की कहानियां भी बाहर आ रही है.
aajtak.in