एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल हमले को लेकर आगे की जांच चल रही है.

Advertisement
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला (Photo: Instagram @pankajtripathi) पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला (Photo: Instagram @pankajtripathi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर बड़े भाई विजयेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है. हमले में एक्टर के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

पंकज त्रिपाठी के भाई पर कब और कैसे हमला हुआ?

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर हमला किया गया है. पुलिस के मुताबित, विजयेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला 21 जून को माधवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलसंड तिवारी टोला में जमीन विवाद को लेकर किया गया है. सूचना मिलने के बाद सदर-2 के एसडीपीओ और माधोपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. 

किस हालत में हैं एक्टर के भाई?

हमले में एक्टर के भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसके बाद विजयेंद्रनाथ तिवारी को घायल हालत में पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है. 

कौन है आरोपी?

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरोपी द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हमला लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण हुआ.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पीड़ित के पड़ोसी राजेश साह के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया है. पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था फिलहाल सामान्य है. 

---- समाप्त ----
Input: Rohit Singh

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »