बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग मां के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, कैमरे से चुराईं नजरें, फैन्स बोले- रिश्ता पक्का?

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ में नया मोड़ आया है. हाल ही में उन्हें डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता के साथ मुंबई में अपनी मां के घर जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Advertisement
हीरा व्यापारी के प्यार में मलाइका (Photo: Yogen Shah) हीरा व्यापारी के प्यार में मलाइका (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी कारण हेडलाइंस में रहती हैं. फैन्स उनकी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानना चाहते हैं. खासकर मलाइका की पर्सनल लाइफ में लोगों को ज्यादा दिलचस्पी है. बीती रात उन्हें मुंबई में अपनी मां के घर जाते हुए देखा गया. मलाइका अकेले होतीं, तो शायद इतनी बात बड़ी ना होती, लेकिन उनके साथ एक खास शख्स दिखा, जिसके बाद हर ओर उनका वीडियो वायरल होने लगा.

Advertisement

मां के घर मलाइका
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं. दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं था. हालांकि, कुछ सालों की डेटिंग के बाद मलाइका और अर्जुन ने अपनी राहें अलग कर लीं. ब्रेकअप के भी दोनों एक-दूसरे की तकलीफ में साथ खड़े दिखते हैं. अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका ने प्यार को नया मौका दिया और अपनी जिंदगी डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता का वेलकम किया.

हर्ष और मलाइका एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस नजर आते हैं. पहले सिर्फ इनके रोमांस के चर्चे थे, लेकिन अब दोनों हर इवेंट और फंक्शन में साथ दिखते हैं. मलाइका बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर के दर्शन भी कर चुकी हैं. हैरानी तब हुई जब मलाइका, हर्ष के साथ अपनी मां के घर पर देखी गईं. 20 मई को मलाइका सलवार सूट में अपनी मां के घर जाती हुई दिखीं. इस दौरान वो कैमरे से बचती नजर आईं. मलाइका के पीछे हर्ष उनके घर के अंदर जाते दिखे.  

Advertisement

मलाइका और हर्ष की नजदीकियां बताती हैं कि ये अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की सोच रहे हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कि हैंडसम बॉयफ्रेंड. दूसरे ने पूछा रिश्ते की बात हो गई? कई ने लिखा कि हर्ष के लिए लिखा कि ये कितना हैंडसम है. कुछ ने मलाइका को ट्रोल करते हुए कहा कि इस उम्र में बॉयफ्रेंड बनाना शोभा नहीं देता है. एक यूजर ने उन्हें बूढ़ी भी कहा. 

ये पहला मौका नहीं जब उन्हें ट्रोल किया गया. मलाइका ये पहले ही कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement