'मैं वापस आऊंगा' के लिए US में सॉलिड डिमांड, एक हफ्ते पहले शुरू होगी बुकिंग, इम्तियाज बोले 'दिल खुश हो गया'

इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के लिए अमेरिका में तगड़ी एक्साइटमेंट है. दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म के लिए वहां के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने एडवांस बुकिंग की डेट 7 दिन पहले खिसका दी है. इस कदम से खुद इम्तियाज भी हैरान हैं. उन्होंने बताया कि और जगहों से भी उन्हें ऐसा रिस्पॉन्स दिख रहा है.

Advertisement
'मैं वापस आऊंगा' की यूएस में तगड़ी डिमांड (Photo: Youtube/@ApplauseSocial) 'मैं वापस आऊंगा' की यूएस में तगड़ी डिमांड (Photo: Youtube/@ApplauseSocial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

जब वी मेट और लव आज कल आइकॉनिक लव स्टोरीज बना चुके डायरेक्टर इम्तियाज अली अब मैं वापस आऊंगा लेकर आ रहे हैं. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर मैं वापस आऊंगा इम्तियाज के सिग्नेचर स्टाइल वाली लव स्टोरी है. कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर आया था जिसे जनता से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन सिर्फ इंडिया ही नहीं, US में भी इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Advertisement

US के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने की एडवांस बुकिंग शुरू करने की डिमांड

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि यूएस में मैं वापस आऊंगा की एडवांस बुकिंग, रिलीज से एक हफ्ते पहले 5 जून को खुलने जा रही है. वहां बड़ी इवेंट फिल्मों के लिए ही एडवांस बुकिंग रिलीज से ठीकठाक पहले खुलती हैं. लेकिन मीडियम बजट, बिना बड़े स्टार्स की लव स्टोरीज के लिए ऑडियंस से ऐसी डिमांड आमतौर पर देखने को नहीं मिलती.

इस शानदार रिस्पॉन्स से डायरेक्टर इम्तियाज अली बहुत खुश हैं. उन्होंने बताया, 'ये अभूतपूर्व है. मैंने अमेरिका के थिएटर्स से ऐसी खबरें नहीं आते देखीं कि वहां एडवांस बुकिंग की डेट पहले कर दी गई हो! मेरे करियर में तो मैंने ऐसी कोई खबर न सुनी है, न देखी है. मेरी डिस्ट्रिब्यूशन टीम इसे लेकर बहुत उत्साहित है. ये बहुत अच्छा संकेत है कि विदेशी दर्शकों को इस फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना पसंद आ रहा है. और ये सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही नहीं, और जगहों से भी सुनने में आ रहा है.'

Advertisement

इम्तियाज ने बताया कि ये जानकारी मिलने के बाद वो बहुत एक्साइटेड थे और बहुत आभारी महसूस कर रहे थे. 'ये बहुत संतुष्टि देने वाली बात है कि जो कहानी लोगों से ही निकली है, उसे लोगों से ही इतना प्यार मिल रहा है' इम्तियाज ने कहा.

चमकीला के सेट से आया फिल्म का धांसू आइडिया

एक इंटरव्यू में इम्तियाज ने बताया था कि इस फिल्म का आइडिया उन्हें पंजाब में दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला के दौरान आया. शूट के दौरान पंजाब के लोग उन्हें बंटवारे की कहानियां और अपने अनुभव सुनाया करते थे. इसी से इम्तियाज ने मैं वापस आऊंगा की कहानी बुनी.

ये एक भारतीय बूढ़े आदमी की कहानी है जो मौत के बहुत करीब है और उसे अपना पहला प्यार याद आ रहा है, जो बंटवारे में अधूरा रह गया था. दिलजीत और इम्तियाज की ये अनोखी प्रेम कहानी मैं वापस आऊंगा 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »