29 साल बाद साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, 'इक्का' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सनी देओल और अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​की नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' में लीड रोल में हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट अब तय हो गई है. यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Advertisement
इक्का की रिलीज डेट आई सामने (Photo: x/@NetflixIndia) इक्का की रिलीज डेट आई सामने (Photo: x/@NetflixIndia)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सनी देओल और अक्षय खन्ना पूरे 29 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों दिग्गज कलाकार नेटफ्लिक्स की अपकमिंग कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'इक्का' में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है,

Advertisement

दरअसल फैंस सनी और अक्षय की जोड़ी को दोबारा देखने के लिए काफी समय से बेताब थे, और अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.

नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर किया
फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्द उतरेगा. 'इक्का' देखें, 10 जुलाई को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.' 

फिल्म के टीजर में सनी देओल का वही पुराना और चिर-परिचित 'एंग्री यंग मैन' वाला अवतार देखने को मिल रहा है, जबकि अक्षय खन्ना अपनी सधी हुई और गंभीर एक्टिंग से ध्यान खींच रहे हैं. इन दोनों को आमने-सामने देखना वाकई रोमांचक होने वाला है.

Advertisement

सनी देओल का ओटीटी पर डेब्यू
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि 'इक्का' के जरिए सनी देओल डिजिटल यानी स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी और 'एल्केमी फिल्म्स' द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में सनी देओल एक बिल्कुल नए और बेहद दमदार किरदार में दिखाई देंगे. 

क्या है फिल्म 'इक्का' की असली कहानी?
अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो मेकर्स के मुताबिक 'इक्का' की स्क्रिप्ट बेहद पर्सनल है, जिस पर कई सालों तक बारीकी से काम किया गया है. यह कहानी दो ऐसे कट्टर दुश्मनों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं. फिल्म में एक चोटी के वकील को मजबूरन एक ऐसे शख्स का केस लड़ना पड़ता है, जिससे उसकी और उसकी पत्नी की कई पुरानी और दर्दनाक यादें जुड़ी हैं. यह एक ऐसी इमोशनल थ्रिलर होगी, जिसमें एक पिता अपने परिवार की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वह अपने सिद्धांतों को दांव पर लगाकर 'शैतान से सौदा' करने से भी पीछे नहीं हटता.

इस बेहतरीन फिल्म की कहानी को अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने मिलकर लिखा है. सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारों के अलावा इस फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी मुख्य और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »