गर्दिश में गोविंदा के सितारे, लाइमलाइट लूट रहीं पत्नी सुनीता आहूजा, TV से यूट्यूब तक छाईं, कभी थीं पति की मैनजर

एक वक्त गोविंदा का क्रेज था. लेकिन अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लाइमलाइट में रहती हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं. फैंस को उनका नो-फिल्टर साइड काफी पसंद आ रहा है.

Advertisement
स्टार बनीं सुनीता आहूजा (Photo: Instagram @officialsunitaahuja) स्टार बनीं सुनीता आहूजा (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

सुपरस्टार गोविंदा 90s में हीरो नंबर 1 थे. लेकिन कहते हैं इंडस्ट्री में हर एक्टर के दिन एक जैसे नहीं रहते. ठीक वैसा ही हाल गोविंदा का है. सालों तक हीरो नंबर 1 रहने वाले गोविंदा के सितारे आज गर्दिश में हैं. वो फिल्मों में कम राजनीति में ज्यादा एक्टिव रहते हैं. मूवी ऑफर उनके पास खास नहीं हैं. पर्सनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी से घिरे हैं. इस बीच कभी गोविंदा को मैनेज करने वाली उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इंटरनेट की स्टार बनकर उभरी हैं.

Advertisement

गोविंदा नहीं, अब सुनीता की चर्चा
गोविंदा की झलक जहां फैंस के लिए देखनी मुश्किल हो रही है. वहीं सुनीता हर दिन किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. रियलिटी शो में बतौर गेस्ट रंग जमाने वाली सुनीता अब रियलिटी शो स्टार बन गई हैं. अपने बिंदास अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए फेमस सुनीता को इन दिनों मेकर्स टीआरपी बूस्टर मान रहे हैं. तभी तो हर कोई उन्हें अपने शो में लेने को बेताब है. सुनीता रियलिटी शो, सोशल मीडिया और यूट्यूब पर राज कर रही हैं. सुनीता के स्टार बनने की इस जर्नी को करीब से जानते हैं.

सुनीता सालों तक गोविंद की पत्नी बनकर रहीं. वो गोविंदा की मैनेजर रहीं. लेकिन अब दिन बदल गए हैं. गोविंदा के पास अच्छे प्रोजक्ट्स नहीं हैं. वो छोटी-मोटी फिल्में कर रहे हैं. सुनीता पति को हेल्थ, फिटनेस पर फोकस करने को कहती हैं. लेकिन गोविंदा अपने मन की करते हैं. सालों तक पत्नी धर्म निभाने वाली सुनीता को इस बीच पति के अफेयर की भनक लगी. वो कई इंटरव्यू में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र कर चुकी हैं.

Advertisement

दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं. पति की बेवफाई का सुनीता को ऐसा झटका कि उन्होंने अपने बलबूते जीने का फैसला किया. सुनीता जो कि रियलिटी शो में गोविंदा संग ही दिखती थीं, अब अकेले अपनी जर्नी तय करने पर निकल पड़ीं.

घर की 'भसड़', सुनीता के करियर का आगाज

सुनीता ने इसकी शुरुआत पॉडकास्ट और इंटरव्यूज से की. फिर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोला. बिग बॉस, लाफ्टर शेफ जैसे शो में बतौर गेस्ट गईं. पति गोविंदा के बिना इवेंट्स अटेंड करने लगीं. इसके बाद शुरू हुआ सुनीता का टीवी करियर. वो जीटीवी के शो 'मां है ना' में बेटी टीना आहूजा संग कंटेस्टेंट बनीं. इन दिनों वो एकता कपूर के शो लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं. ये वही सुनीता आहूजा हैं, जो एक वक्त रियलिटी शो करने के नाम पर चिढ़ती थीं.

उनसे कई बार बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने को लेकर सवाल हुए. लेकिन सुनीता ने स्टार वाइफ जैसे तेवर दिखाए. सुनीता ने तीखे शब्दों में कहा था- तुम पागल हो? क्या मैं वहां जाकर टॉयलेट साफ करूंगी. मुझे और मेरे परिवार को पैसों की कमी नहीं है. सुनीता ने ये भी कहा था कि जब उनके बुरे दिन आएंगे तब रियलिटी शो करेंगी. आज वक्त बदला, सुनीता के जज्बात भी बदले. वो रियलिटी शो कर रही हैं. एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वो एकता कपूर की वजह से लॉकअप करने को तैयार हुईं.

Advertisement

सुनीता का अपनी खुद की पहचान बनाने का ये जुनून उन्हें सफलता भी दे रहा है. वो अब गोविंदा की पत्नी कम और सुनीता आहूजा के नाम से पहचानी जाने लगी हैं. फैंस उनके नो फिल्टर अंदाज को पसंद कर रहे हैं. वो बॉलीवुड एक्टर्स वाइफ स्कवॉड में ट्रेंड कर रही हैं. फैंस को पूरी उम्मीद है कि लॉकअप शो उनके करियर को लंबी उड़ान देगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »