Dhurandhar 2 का ट्रेलर आते ही एक घंटे में बिके 5000 टिकट, 2500 रुपये वाले शोज भी भरे!

'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आते ही टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर तूफान आ गया है. ट्रेलर रिलीज के एक घंटे के अंदर ही हजारों टिकट बिक गए और कई थिएटर्स में शोज भरने लगे. दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली एनसीआर में 2500 रुपये तक के टिकट भी तेजी से बिक रहे हैं.

Advertisement
'धुरंधर 2' का ट्रेलर आते ही शुरू हुआ एडवांस बुकिंग का तूफान! (Photo: Screengrab) 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आते ही शुरू हुआ एडवांस बुकिंग का तूफान! (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

'धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' ने ट्रेलर के साथ ही धमाका करना शुरू कर दिया है. दिसंबर 2025 में पहली फिल्म देखने के बाद से ही जनता 'धुरंधर 2' के टिकट खरीदने के लिए तैयार बैठी थी. इंतजार बस फिल्म के ट्रेलर का था. ट्रेलर आया, इसी में मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट की और इसके साथ ही टिकट बुकिंग ऐप्स पर चिंगारियां उठने लगीं. हाल ये है कि ट्रेलर आने के एक घंटे के अंदर 'धुरंधर 2' के शोज भरने लगे हैं. और वो भी टिकट के ऐसे दामों के साथ, जो आम आदमी की जेब झेल ही नहीं सकती.

Advertisement

एक घंटे में ही टिकट बुकिंग का तूफान

शनिवार को 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर सुबह 11:01 पर आया. ट्रेलर के साथ ही एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई. मेकर्स ने ट्रेलर वीडियो में ही रिवील किया कि 19 मार्च को फिल्म की रिलीज से पहले, 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू भी होंगे.

टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो का ट्रेंडिंग टिकर 12 बजकर 1 मिनट पर बता रहा था कि फिल्म के लिए पिछले एक घंटे में करीब 5 हजार टिकट बुक हुए हैं. और ये तो सिर्फ एक प्लेटफॉर्म का हाल है. 18 मार्च को 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज के टिकट तूफानी स्पीड से बुक हो रहे हैं और अभी से शोज भरने शुरू हो गए हैं.

2500 रुपये का टिकट, फिर भी भर गए शोज

दिल्ली एनसीआर में पीवीआर की कई डायरेक्टर्स कट प्रॉपर्टी में एक टिकट का प्राइस टैक्स वगैरह लगाकर लगभग 2500 रुपये बन रहा है. मगर 'धुरंधर 2' का ऐसा अद्भुत क्रेज है कि लिमिटेड सीट्स वाले इन प्रीमियम थिएटर्स की सीटें ट्रेलर को दो घंटे पूरे होने से पहले ही भरने की कगार पर हैं.

Advertisement

'धुरंधर 2' ऐसी फिल्म है कि इसका ट्रेलर नहीं भी आता तब भी बुकिंग खुलते ही ऐसे ही रिस्पॉन्स की उम्मीद थी. लेकिन फिल्म का भौकाली ट्रेलर और उसमें रणवीर का पर्दाफाड़ एक्शन अवतार देखने के बाद तो हर आदमी टिकट बुक करने के लिए ही भागता नजर आएगा. ये खबर लिखे जाने तक बुक माय शो का ट्रेंडिंग टिकर बता रहा है कि पिछले एक घंटे में 'धुरंधर 2' के 7 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं.

ये हाल तो तब है जब ट्रेलर बस आया ही है. जबकि अभी 'धुरंधर 2' की रिलीज में 12 दिन बाकी हैं. रणवीर की फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस को किस कदर धुआं-धुआं करने वाली है, इसका तो आइडिया भी नहीं लगाया जा सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »