पंजाबी स्टार को अनन्या पांडे ने दिया दिल, कर रहीं डेट? इंस्टा पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

सोशल मीडिया पर एक वायरल रिएक्शन के बाद फैंस अनन्या पांडे और पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ने लगे है. हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Advertisement
(Photo: Instagram/@arjandhillonofficial/@ananyapanday) (Photo: Instagram/@arjandhillonofficial/@ananyapanday)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

अनन्या पांडे और पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के बीच क्या चल रहा है? सोशल मीडिया पर दोनों की चैट वायरल होने के बाद फैन्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि क्या बॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस अब इस मशहूर सिंगर को डेट कर रही हैं? हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस को तो बस एक छोटा सा इशारा चाहिए होता है. 

Advertisement

इस पूरी गॉसिप की शुरुआत तब हुई जब अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह अपने पालतू कुत्ते के साथ फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही थीं. अनन्या ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे स्ट्रॉबेरी बेबी के साथ प्यार भरे पल.' लेकिन फैन्स की नजर सिर्फ इस कैप्शन पर नहीं टिकी, बल्कि उनका ध्यान गया उस बैकग्राउंड म्यूजिक पर जो अनन्या ने इस स्टोरी में लगाया था. अनन्या ने अपनी इस स्टोरी में पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों का हालिया वायरल गाना 'एनिग्मा' (Enigma) जोड़ा था.

अर्जन ढिल्लों का आया रिप्लाई
कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब खुद अर्जन ढिल्लों ने अनन्या की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को नोटिस किया. उन्होंने न सिर्फ इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रीपोस्ट किया, बल्कि साथ में 'एनी' (Annie) लिखते हुए एक लाल दिल (हार्ट) वाला इमोजी भी लगा दिया. अर्जन का अनन्या को प्यार से 'एनी' बुलाना और साथ में दिल का इमोजी बनाना फैन्स के बीच हलचल मचाने के लिए काफी था. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों के बीच नए रोमांस की अटकलें लगाने लगे.

Advertisement

क्या वाकई प्यार है या है कोई नया प्रोजेक्ट?
जहां एक तरफ लोग इन्हें नए कपल के रूप में देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ समझदार फैन्स का दिमाग किसी और दिशा में भी चल रहा है. इंटरनेट पर एक चर्चा यह भी है कि हो सकता है यह दोनों किसी नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हों. कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो अनन्या जल्द ही अर्जन के किसी नए म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं, या फिर अनन्या की किसी आने वाली फिल्म में अर्जन का कोई गाना शामिल होने वाला है. चूंकि दोनों ही स्टार्स ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है, इसलिए ऐसी बातों को सिर्फ अफवाह ही माना जाना चाहिए.

कौन हैं पंजाबी सेंसेशन अर्जन ढिल्लों?
अगर आप अर्जन ढिल्लों के नाम और काम से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं, तो आपको बता दें कि वह पंजाब के बरनाला क्षेत्र के रहने सिंगर और राइटर हैं. अर्जन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी सिंगिंग से लोगों को दीवाना बना लिया है. हालांकि, बतौर सिंगर पहचान बनाने से पहले वह इंडस्ट्री में एक जाने-माने गीतकार (लिरिक्स राइटर) हुआ करते थे और उन्होंने कई बड़े पंजाबी सिंगर्स के लिए सुपरहिट गाने लिखे हैं.

Advertisement

फिल्मों में बिजी हैं अनन्या पांडे
दूसरी तरफ, अनन्या पांडे इन दिनों अपने काम को लेकर काफी चर्चा में हैं. वह हाल ही में आई फिल्म 'चांद मेरा दिल' में एक्टर लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इससे पहले अनन्या को कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में भी देखा गया था. फिलहाल, अनन्या और अर्जन के इस कथित रिश्ते का सच क्या है, यह तो आने वाले वक्त में ही साफ हो पाएगा. फैन्स को अब बेसब्री से इंतजार है कि दोनों में से कोई एक इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़े.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »