बंटवारे के दौरान अर्चना पूरन सिंह की सास को लगी थी गोली, दो साल रहीं बीमार, परमीत सेठी का छलका दर्द

अर्चना पूरन सिंह के बेटे यूट्यूब पर व्लॉगिंग करते हैं. इसी बीच उनके पति परमीत सेठी ने अपनी दिवंगत मां से जुड़ी वो कहानी सुनाई जब उनके शरीर में गोली लग गई थी. ये वो दौर था जब भारत का बंटवारा हो रहा था.

Advertisement
अर्चना पूरन सिंह की सास की अनसुनी कहानी (Photo: Instagram @ archanapuransingh) अर्चना पूरन सिंह की सास की अनसुनी कहानी (Photo: Instagram @ archanapuransingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी इंडस्ट्री के पुराने कपल हैं. मगर वो आज भी किसी ना किसी कारण से चर्चा में रहते हैं. पिछले करीब एक साल से वो यूट्यूब पर व्लॉग कर रहे हैं और अब उनकी अच्छी खासी ऑडियंस भी बन गई है. अर्चना के बेटे आर्यमन का अपना खुद का चैनल है, जिसपर वो डेली व्लॉगिंग के जरिए अपनी फैमिली से जुड़ी छोटी-बड़ी डीटेल्स शेयर करते हैं. अब उनके नए व्लॉग की भी चर्चा हो रही है. 

Advertisement

आर्यमन ने अपनी दिवंगत दादी की याद में उनकी एक स्पेशल फूड रेसिपी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पिता यानी परमीत सेठी ने अपनी मां से जुड़ी अनसुनी कहानी साझा की है. एक्टर ने बताया कि बंटवारे के दौरान एक बार उनकी मां को गलती से शरीर में गोली लग गई थी, जिसके कारण वो एक-दो साल तक बीमार रहीं. 

जब परमीत की मां को लगी गोली

परमीत ने कहा, 'बंटवारे के दौरान, मेरी मां को गोली लगी थी. तब वो शायद 10-12 साल की होंगी. एक दर्जी हुआ करता था, जो उनके घर कपड़े सिलने आता था. मेरे नाना के घर में तब बंदूक हुआ करती थी. तो वो घर में चोरी से घुस गया ताकि बंदूक चोरी कर सके. वो उसे दंगों के वक्त इस्तेमाल करना चाहता था. मेरी मां को घर में कुछ आवाज आई और वो नींद से उठ गईं. चोर ने उनसे कहा था कि कोई आवाज मत करना, और जैसे ही वो चीखने लगीं उसने उन्हें गोली मार दी.'

Advertisement

'तब इलाज उतना अच्छा नहीं होता था, तो डॉक्टर्स तुरंत शरीर में गोली नहीं ढूंढ पाए. गोली उनके शरीर में ही घूम रही थी, इसलिए किसी को पता नहीं चल पा रहा था कि वो कहां पर है. दो साल तक मां बीमार रही और उन्होंने अपना स्कूल मिस किया.' परमीत आगे बताते हैं कि जबतक उनकी मां बीमार रहीं, तबतक उनका परिवार आज के पाकिस्तान में अपना घर छोड़कर इंडिया आ चुका था. 

कैसे ठीक हुईं परमीत की मां?

एक्टर ने अंत में बताया कि कैसे उनकी मां के शरीर से गोली निकाली गई. परमीत ने कहा, 'एक दिन, नर्स मां की मसाज कर रही थीं और तभी अचानक गोली उनकी पीठ से बाहर निकलने लगी. घरवाले उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले गए और फिर जाकर उनका ऑपरेशन हुआ और गोली निकाली गई. ये घटना गोली लगने के एक-दो साल बाद हुई थी.'

परमीत सेठी की मां का नाम सुशील सेठी था, जिनका निधन कुछ ही साल पहले हुआ था. एक इंटरव्यू में अर्चना ने अपनी सास को खोने का गम भी साझा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनकी सास का निधन हुआ, तब वो एक कॉमेडी शो में बैठकर हंस रही थीं. उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि शो के प्रोड्यूसर का नुकसान ना हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement