पत्नी ट्विंकल को नहीं पसंद आती अक्षय कुमार की फिल्में! तारीफ को तरसे, बोले- वो बहुत खतरनाक है

अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि पत्नी ट्विंकल खन्ना उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं. लेकिन जब ट्विंकल ने वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर की तारीफ की तो अक्षय की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जानिए खिलाड़ी कुमार ने क्या कहा.

Advertisement
अक्षय कुमार को लगता है पत्नी से डर? (Photo: ITG) अक्षय कुमार को लगता है पत्नी से डर? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्म से ज्यादा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के एक खास मैसेज की हो रही है. वजह भी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि ट्विंकल ने जो किया, वो अक्सर नहीं करतीं.

अक्षय की क्लास लगाती हैं ट्विंकल

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अक्षय कुमार ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. जब उनसे पूछा गया कि उनकी सबसे बड़ी आलोचक कौन है, तो उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए पत्नी ट्विंकल का नाम ले लिया. हंसते हुए अक्षय बोले- वो बहुत ही खतरनाक क्रिटिक हैं. खतरनाक मतलब बहुत खतरनाक. वो कभी भी मेरी क्लास लगा सकती हैं. उनके सामने मेरी कोई नहीं चलती.

Advertisement

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब अक्षय को ट्विंकल की तरफ से एक ऐसा मैसेज मिला, जिसने उनका पूरा दिन बना दिया. एक्टर ने बताया कि वो एक फिल्म की डबिंग कर रहे थे, तभी ट्विंकल का मैसेज आया कि उन्हें वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर बेहद पसंद आया है.

अक्षय ने बताया- मैंने तुरंत प्रियदर्शन सर से कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने पूछा क्यों? तो मैंने कहा कि मेरी पत्नी ने मेरे ट्रेलर की तारीफ की है.

कैसे रिएक्ट करती हैं ट्विंकल?

दरअसल, ट्विंकल से तारीफ मिलना अक्षय के लिए किसी अवॉर्ड जीतने से कम नहीं है. खुद एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी अक्सर उनकी फिल्मों को देखकर सीधा बोल देती हैं- ये क्या बना दिया? मजेदार बात तो ये है कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी हो जाए, तब भी ट्विंकल अपनी राय बदलने वालों में से नहीं हैं. उन्हें जो सही लगता है, वो खुलकर कहती हैं.

Advertisement

अक्षय और ट्विंकल की यही नोकझोंक और ईमानदारी फैंस को भी खूब पसंद आती है. दोनों अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की मजेदार झलकियां शेयर करते रहते हैं.

अक्षय कुमार जल्द ही वेलकम टू द जंगल में धमाल मचाते नजर आएंगे. फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता और जैकलीन फर्नांडिस समेत सितारों की लंबी फौज दिखाई देगी. ये 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बताया कि सेट पर रोजाना करीब 32 कलाकार मौजूद रहते थे. ऐसे में शूटिंग कम और पिकनिक ज्यादा लगती थी. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि जिस ट्रेलर को ट्विंकल खन्ना ने हरी झंडी दे दी है, क्या वही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई करती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »