सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म तेरे नाम 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ने प्यार की परिभाषा और बालों का स्टाइल दोनों बदल दिया. सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब री-रिलीज हो रही है. वहीं सलमान खान ने अपने हेयर स्टाइल को लेकर क्या कहा था. जानिए (Photo: T-Series)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' कल्ट फिल्मों में शुमार है. ये फिल्म 23 साल पहले 'तेरे नाम' 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी. (Photo: T-Series)
जिन्होंने ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देखी उनके लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म पीवीआर आईनॉक्स में री-रिलीज हो रही है. 27 फरवरी से आप इस फिल्म को एक बार फिर से देख पाएंगे. (Photo: T-Series)
इस फिल्म में एक्टर सलमान खान के हेयरकट और आउटफिट सालों से उनके फैंस के लिए इंस्पिरेशन रहे हैं. लेकिन एक लुक जो सबसे यादगार लगता है, वह 2003 की फिल्म 'तेरे नाम' में उनके बीच से पार्ट किए हुए लंबे बाल हैं. (Photo: T-Series)
नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के सीजन 3 में सलमान खान ने अपने इस सबसे फेमस हेयर स्टाइल के पीछे बड़ा खुलासा किया था. (Photo: T-Series)
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले एपिसोड में एक्टर ने शेयर किया था, 'ये जो तेरे नाम का जो लुक है, वो असल में अब्दुल कलाम साहब से इंस्पायर्ड था और उस दौरान मुझे लगता है कि राहुल रॉय का भी यही हेयरस्टाइल था.' (Photo: T-Series)
'मैंने सोचा कि जो छोटे शहर का हीरो होता है ना, उनके हमेशा लंबे बाल होते हैं. पुराने जमाने के हीरो के सभी के लंबे बाल थे, तो वहां से ये आया था.' (Photo:Screengrab)
बता दें कि सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरे नाम' बाला की 1999 की विक्रम स्टारर सेतु की रीमेक है. भूमिका चावला ने इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. (Photo: T-Series)
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट रही, राधे द्वारा भूमिका के किरदार निर्जला के साथ किए गए व्यवहार के लिए फिल्म की आलोचना भी हुई लेकिन सलमान के करियर की ये सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल हुई. (Photo: T-Series)