बॉलीवुड के फैंस आज भी ‘तेरे नाम’ को 2000 के शुरुआती दौर की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानते हैं. सलमान खान और भूमिका चावला की दमदार एक्टिंग ने इस फिल्म को खास बना दिया था.
(Photo: YT Screengrab)
इसके गाने, गहरे जज्बात और दर्दभरा अंत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. यही वजह है कि ये फिल्म आज भी चर्चा में रहती है. लेकिन आज हम इस फिल्म की बात क्यों रहे हैं- इसकी एक खास वजह है.
(Photo: YT Screengrab)
बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म के सबसे असरदार सीन, यानी मानसिक अस्पताल श्रीपुरधाम आश्रम के दृश्य, किसी असली पागलखाने में शूट नहीं किए गए थे. दरअसल, इन सीनों की शूटिंग हैदराबाद के ऐतिहासिक गोलकोंडा किले में की गई थी.
(Photo: YT Screengrab)
फिल्म में सलमान खान के कैरेक्टर राधे के श्रीपुरधाम आश्रम में बिताए गए दर्दनाक दिनों को अंधेरी गलियों, लोहे के गेट और पत्थर की दीवारों के साथ दिखाया गया है, जिससे कहानी और ज्यादा भावुक बन जाती है.
(Photo: YT Screengrab)
इन सीन्स के लिए फिल्ममेकर्स ने गोलकोंडा किले के पुराने हिस्सों और शांत जगहों का इस्तेमाल किया, ताकि मानसिक अस्पताल जैसा माहौल बनाया जा सके. किले की मजबूत पत्थर की बनावट और पुराना लुक बिना किसी बड़े सेट के ही डरावना और सच्चा माहौल बनाने में मददगार साबित हुआ.
(Photo: YT Screengrab)
साल 2003 में रिलीज हुई और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी तेरे नाम सलमान खान के करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई. राधे के किरदार में उनकी एक्टिंग आज भी उनके सबसे चर्चित अभिनय में गिनी जाती है.
(Photo: YT Screengrab)
गोलकोंडा किला, जो हैदराबाद की सबसे मशहूर ऐतिहासिक जगहों में से एक है, सालों से फिल्मों की शूटिंग का पसंदीदा स्थान रहा है. ऐतिहासिक फिल्मों से लेकर रोमांटिक कहानियों तक, हैदराबाद की विरासत और खूबसूरत लोकेशन फिल्मों को खास बना देती हैं.
(Photo: YT Screengrab)
अगली बार जब आप ‘तेरे नाम’ देखें, तो श्रीपुरधाम आश्रम के सीन को ध्यान से देखिएगा, हो सकता है आपको उन यादगार दृश्यों के पीछे गोलकोंडा किले की झलक साफ दिखाई दे जाए.
(Photo: YT Screengrab)